For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Google Doodle: आज से शुरू हो रहे 'समर यूथ ओलंपिक गेम्स', जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली। ग्रीष्‍मकालीन युवा ओलंपिक यानी समर यूथ ओलंपिक गेम्स की शुरुआत 6 अक्‍टूबर, 2018 से हो रही है। यह 18 अक्टूबर तक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में खेले जाएंगे।इस खास मौके पर सर्च इंजन Google ने डूडल बनाया है। इस डूडल में एक ग्राफिक के जरिए विभिन्‍न खेलों का प्रदर्शन किया जा रहा है। समर यूथ ओलंपिक 2018 में 206 देशों के एथलीट हिस्‍सा ले रहे हैं, जो 32 खेलों के कुल 241 इवेंट्स में भाग लेंगे। अर्जेंटीना के सबसे बड़े शहर व राजधानी, ब्यूनस आयर्स में इस साल यह खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इस शहर ने 2011 में कोलंबिया और स्‍कॉटलैंड को पीछे छोड़ मेजबानी हासिल की थी। ब्यूनस आयर्स में निम्‍न सात लोकेशंस पर युवा ओलंपिक के इवेंट्स होंगे।

अर्बन पार्क : रोइंग, कैनोइंग, बॉस्‍केटबॉल (3 on 3), साइक्लिंग, स्‍पोर्ट क्‍लाइमिंग, डांसस्‍पोर्ट

टेक्‍नो पार्क: यहां पर 50 एकड़ में प्रदर्शनी केंद्र बनाया गया है, जहां पर टेबल टेनिस, फुटसल, बैडमिंटन, शूटिंग, आर्चरी और बीच वॉलीबाल इवेंट होंगे
इसके अलावा अन्‍य स्‍टेडियमों में बीएमएक्‍स, रोलर स्‍पीड स्‍केटिंग, सेलिंग, रग्‍बी सेवंस और गोल्‍फ के इवेंट्स आयोजित कराए जाएंगे।

ग्रीन पार्क: बीच वॉली, इक्‍वेस्ट्रियन, टेनिस, फुटसल,ट्रायलाथॉन, साइक्लिंग,

ओलंपिक पार्क: एथलेटिक्‍स, आर्चरी, स्विमिंग, डाइविंग, हॉकी, मॉडर्न पेंटाथ्‍लॉन, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक्‍स, जूडो, ताइक्‍वांडो, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कुश्‍ती, फुटसल, फेंसिंग, समापन समारोह।

141 एथलीट्स के साथ अर्जेंटीना का दल सबसे बड़ा है। युवा ओलंपिक खेलों में दक्षिणी सूडान और कोसोवो पहली बार शिरकत कर रहे हैं।

पहली बार समर यूथ ओलंपिक एशिया से बाहर हो रहे हैं। इसके पहले 2010 में यह खेल सिंगापुर ने आयोजित कराए थे, चार साल बाद चीन के नानजियांग में आयोजित किए गए थे।

Story first published: Saturday, October 6, 2018, 10:41 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+