Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की हार से दीवाली का जश्न फीका

pak teamमोहाली, 9 अक्टूबरः पाकिस्तान ने यूनुस खान (117) के अद्भुत शतक की बदौलत सांसों को रोक देने वाले रोमांचक संघर्ष में कल रात भारत को दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक गेंद शेष रहते चार विकेट से पराजित कर मेजबान टीम का दीवाली जश्न फीका कर दिया.

भारत ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 99 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत नौ विकेट पर 321 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाये और पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में छह विकेट पर 322 रन बनाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली.

मैन ऑफ द मैच यूनुस ने कमाल की पारी खेलते हुये मात्र 110 गेंदों पर नौ चौकों और दो बेहतरीन छक्कों की मदद से 117 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत की मंजिल के करीब पहुंचाया और तूफानी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने केवल 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 29 रन ठोंक पाकिस्तान को हैरतअंगेज जीत दिला दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+