IPL 2021: यूएई लेग के लिये पंत ही रहेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, अय्यर को नहीं मिलेगी कमान
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेला जाना है, जिसको लेकर सभी फ्रैंचाइजियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिये उसके नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की भी आईपीएल के दूसरे चरण के लिये वापसी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि भारत में खेले गये आईपीएल 2021 के पहले चरण से पूर्व श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें सर्जरी से गुजरना था और इसी कारण वो आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गये थे।
इसको देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2021 के लिये टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के कंधों पर डाल दी थी, जिन्होंने शानदार तरीके से जिम्मेदारी को निभाते हुए 8 मैचों में से 6 में जीत दिलाकर टीम को अंकतालिका में पहले पायदान पर काबिज रखा है। हालांकि यूएई में खेले जाने वाले दूसरे लेग में श्रेयस अय्यर के फिट होकर वापसी करने के बाद से ही यह सवाल किया जा रहा था कि दिल्ली की टीम कप्तानी को लेकर जिम्मेदारी में बदलाव करेगी या पंत के पास कमान बरकरार रहेगी।
वहीं पर रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूएई में खेले जाने वाले लेग के लिये ऋषभ पंत को ही टीम के कप्तान के तौर पर बरकरार रखेंगे और श्रेयस अय्यर को बतौर खिलाड़ी शामिल करेंगे।
क्रिकफिट से बात करते हुए मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा,'जहां फिट होकर टीम के लिये श्रेयस अय्यर का वापसी करना एक शानदार खबर है तो वहीं पर टीम मैनेजमेंट का अय्यर को रिकवर करने के लिये और समय देना जायज फैसला नजर आता है। इसके चलते पंत यूएई में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान संभालेंगे लेकिन अगले सीजन से अय्यर बतौर कप्तान वापसी करेंगे।'
और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़े प्रसिद्ध कृष्णा, बीसीसीआई ने किया टीम का ऐलान
गौरतलब है कि कप्तानी को लेकर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने हाल ही में बात करते हुए कहा था कि वो मैदान पर वापसी करते हुए टीम का चार्ज लेने को तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने रिहैब प्रक्रिया से गुजरने को मुश्किल करार दिया।
उन्होंने कहा,'फिलहाल मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं, सच कहूं तो मेरा चोट से उबर कर वापसी करने का सफर शानदार रहा है। मुझे कभी भी हिचकिचाहट नहीं हुई लेकिन चोट लगने के कुछ दिन बाद तक मैं उदास रहा और समझ नहीं पता रहा था कि मुझे आगे क्या करना चाहिये। मैं ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर काफी देर तक रोया। मुझे इस बात को पचाने में काफी समय लगा लेकिन अंत में इनसे पार पाने में कामयाब रहा।'
आपको बता दें कि अय्यर की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत ने टीम की कमान को अच्छे से संभाला और 8 मैचो में से 6 में जीत दिलाकर 12 अंक हासिल किया। भारत की नेशनल टीम से जुड़े खिलाड़ियों के अलावा टीम के ज्यादातर खिलाड़ी यूएई पहुंचकर अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड में समय बिता रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
