Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSA दूसरा टेस्ट, पहला दिन: सेंचुरियन टेस्ट में पहले दिन अश्विन ने कराई भारत की वापसी

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। केप टाउन में खेला गया पहला मैच 72 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है।


LIVE CRICKET SCORE:-

पहले दिन सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 269/6

एक समय मजबूत स्थिति में दिखने वाली मेजबान टीम ने दिन का अंत 90 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 269 रनों के साथ किया है। तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर अश्विन हावी रहे। स्टम्प्स तक कप्तान फाफ डु प्लेसी 25 और केशव महाराज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।


  • लंच ब्रेक के बाद भारत को मिली पहली सफलता, अश्विन ने किया डीन एल्गर को आउट।
  • लंच ब्रेक (27 ओवर) तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 78/0, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज। एडन मार्करम ने शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है।
  • 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 42/0, मार्करम (27*) एल्गर (14*)
  • 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 21 रन है।
  • दक्षिण अफ्रीका की सधी हुई बल्लेबाजी, लय नहीं पकड़ पा रहे हैं भारतीय गेंदबाज। अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर और एडन मार्कराम सधी हुई शुरुआत की है। 7 ओवर में दक्षिण अफ्रीकी सलामी जोड़ी ने 15 रन बना लिए।
  • दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
1:05PM- भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। जहां ओपनर शिखर धवन की जगह केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। विकेट कीपर रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को भी शामिल किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगिसानी गिडी अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। गिडी को चोटिल डेल स्टेन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल (कीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रित बूमराह, ईशांत शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (कीपर), वर्नेन फिलेंडर, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगिसानी गिडी, मॉर्न मॉर्केल।


भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बने रहने की चुनौती है। शनिवार से सेंचुरियन में टीम इंडिया पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। भारतीय बल्लेबाजी पहले टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रन से हराया। भारत के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से फेल रहे। भारत ने पहली पारी में 209 रन और दूसरी पारी में 135 रन बनाए। भारत का कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने ज्यादा नहीं टिक पाया। पहली पारी में हार्दिक पांड्या की 93 रन की पारी को छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। ऐसे में दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

Story first published: Sunday, January 14, 2018, 9:33 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+