बंगलादेश अंडर 19 का पाक दौरा स्थगित
ढाका 09 नवंबर .रायटर. बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड .बी सी बी. ने पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंताओं की वजह से अपनी अंडर 19 टीम का वहां का दौरा रद्द कर दिया है 1 बी सी बी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फैसला बंगलादेश सरकार के कराची स्थित अधिकारियों की सलाह पर किया गया 1 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने शनिवार को देश में आपतकाल लगा दिया था 1 इसके बाद से उनके सैंकडों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को हिरासत में लेकर संसदीय चुनाव स्थगित कर दिए हैं 1 बंगलादेश की अंडर 19 टीम को अगले साल मलेशिया में होने वाले विश्व कप की तैयारी के सिलसिले में आज कराची पहुंचना था 1 उसे 11 से 26 नवंबर तक कराची और हैदराबाद में पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ पांच एकदिवसीय और एक चार दिनों का मैच खेलना था 1 बी सी बी ने कहा कि वह दौरे के नए कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड . पी सी बी . के साथ बातचीत कर रहा है 1 इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद . आई सी सी . ने पाकिस्तान में इसी माह निर्धारित महिला विश्व कप क्वालिफायर स्थगित कर दिया था1 पार्थिव सत्यकाम रामलाल1359रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications