वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट का इस आधार पर ICC करेगा फैसला
नई दिल्ली। आईसीसी अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट के चयन के लिए खास प्रक्रिया का चयन करने जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनलिस्ट का चयन टीमों द्वारा जीते गए मैच में अर्जित किए गए अंक के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। दरअसल आईसीसी पहली बार वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है, हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है। आईसीसी की आखिरी तिमाही की बैठक पिछले सोमवार को शुरू हो गई है। ऐसे में चीफ एग्जेक्युटिव्स इसपर अपना अंतिम फैसला बैठक के बाद दे सकते हैं।
दरअसल आईसीसी अगले वर्ष जून माह में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कराना चाहती है, लेकिन जिस तरह से कोरोना की वजह से पिछले कई महीनों से कई टीमों ने टेस्ट मैच नहीं खेला है, उसकी वजह से टीमों का आंकलन कर पाना मुश्किल हो रहा है। आईसीसी इस बात पर भी विचार कर रही थी कि जिन टीमों ने मैच नहीं खेले हैं, उन्हें अंक बांट दिए जाए लेकिन ऐसा इसलिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि आईसीसी अगले वर्ष जून माह में चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कराना चाहती है। लिहाजा टीमों के जीत फीसदी के आधार पर फाइनलिस्ट का चयन किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी चाहती है कि दिसंबर में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज तक स्थिति साफ हो जाए, जिससे कि आईसीसी के एग्जेक्युटिव इस पर अपना फैसला ले सके। बता दें कि कोरोना के चलते कई टेस्ट सीरीज पहले ही स्थगित हो चुकी हैं, ऐसे में चैंपियनशिप पर इसका साफ असर पड़ता दिख रहा है। पहले चैंपियनशिप मार्च 2021 में खत्म होने वाली थी लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
टीमों के अंक
ऑस्ट्रेलिया- 296
भारत- 360
इंग्लैंड- 292
न्यूजीलैंड- 180
पाकिस्तान- 166
श्रीलंका- 80
वेस्टइंडीज- 40
दक्षिण अफ्रीका- 24
बांग्लादेश- 180
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
