Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस साल ऑस्ट्रेलिया की ओर से बने 5 बड़े रिकॉर्ड, आइए डालें एक नजर

नई दिल्ली। साल 2021 खत्म होने की कगार पर है। पिछला साल कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट पर भी भारी पड़ा था, लेकिन इस साल मैदान पर कई बड़े मैच देखने को मिले। किस टीम के लिए यह साल कैसा रहा, यह जानने के लिए हर क्रिकेट प्रेमी इच्छुक है। ऐसे में हम आज ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन पर नजर डालेंगे जिन्होंने इस साल 5 बड़े रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं। क्या हैं वो रिकाॅर्ड आइए जानें-

यह भी पढ़ें- IND vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये क्रिकेटर बन सकता है टेस्ट उप-कप्तान

1. टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीता

1. टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीता

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का इंतजार खत्म कर दिया। कंगारू टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली बार वे टी20 विश्व कप के फाइनल में 2010 में पहुंचे थे, जहां वे बारबाडोस में इंग्लैंड से हार गए थे। इस बार आरोन फिंच की कप्तानी में टीम ने खिताब जीतने के लिए कोई गलती नहीं की।

2. डेविड वॉर्नर

2. डेविड वॉर्नर

टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड डेविड वार्नर ने पाया, जिन्होंने 289 रन बनाए थे। वह टी 20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। वार्नर ने मैथ्यू हेडन को पछाड़ दिया जिन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका में उद्घाटन संस्करण में 265 रन बनाए थे। वार्नर शानदार फॉर्म में थे क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक दर्ज किए। फाइनल में भी उन्होंने अर्धशतक जमाया था। उन्होंने मिशेल मार्श के साथ 92 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार पहली टी20 विश्व कप ट्राॅफी जीतने का सपना पूरा किया।

3. मिशेल मार्श

3. मिशेल मार्श

मिचेल मार्श का 2021 में T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक सपना था। T20 विश्व कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने मार्श ने इस साल टी20आई में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन (627) बनाए। साल 2018 में 531 रन के साथ कप्तान आरोन फिंच अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मार्श ने टी20 विश्व कप फाइनल में सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने इस साल तीसरे नंबर पर T20I में छह अर्धशतक बनाए हैं।

4. नाथन लियोन 400 विकेट तक पहुंचे

4. नाथन लियोन 400 विकेट तक पहुंचे

शेन वार्न और ग्लेन मैक्ग्रा के बाद 400 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले नाथन लियोन तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। इसके अलावा वह 400 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर भी बने। कुल मिलाकर, वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 400 से अधिक विकेट के साथ सातवें स्पिनर हैं।

5. पैट कमिंस

5. पैट कमिंस

कंगारूओं की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए भी यह साल बेहद खास रहा है। कमिंस ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे। इसी के साथ वह 127 साल बाद बताैर कप्तान एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने। कमिंस से पहले 1894 में जॉर्ज गिफेन ने ऐसा काम किया था। गिफेन ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में कप्तानी संभाली थी और फाइव विकेट हाॅल पूरा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही 155 रन देकर 6 विकेट झटके थे। अब यही काम कमिंस ने 127 साल बाद दोहराया है।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 12:53 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+