खेल. क्रिकेट लीड भारत पाक तीन अंतिम कानपुर..
पाक तीन अंतिम कानपुर.. इस बीच क्रिकेट प्रशंसकों जिनमें ज्यादातर लडकियां शामिल थीं. ने अपने चहेते खिलाडियों के आटोग्राफ लेने की जी.तोड कोशिश की1 इस दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पडी1 खिलाडियों के समीप पहुंचने की कोशिश कर रहे फोटोग्राफरों को पुलिस ने रोकना चाहा तो दोनों पक्षों के बीच हल्की डप हुई1 खिलाडियों से मिलने पहुंचे रायल फैमिली आफ अवध के एक प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों ने अनुमति देने से इंकार कर दिया1 प्रतिनिधिमंडल खिलाडियों को उपहार स्वप चिकन के कपडे भेंट करने गया था
हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा लखनऊ क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ए.के.जैन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख कर रहे थे1 उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ और कानपुर के बीच सडक मार्ग को चार क्षेत्रों में बांट दिया था और पूरे रास्ते में पीएसी की सात कंपनियां तैनात की गयी थीं
करीब ढाई वषो के अंतराल के बाद यहां खेले जाने वाले मैच के दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती भी मौजूद रहेंगी1 वह पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी
इस बीच लखनऊ स्थित सहारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी है जहां दोनों टीमें 11 और 12 नवंबर को ठहरेंगी1 इस दौरान टीम के सदस्यों के लिए खास मुगलई पकवान की व्यवस्था की गयी है1 सूत्रों के मुताबिक दोनों टीमें कल रात को सहारा शहर पहुंचेंगी और वहां से चौथा वनडे खेलने के लिए 13 नवंबर को ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी
टीम इंडिया की प्रायोजक कंपनी सहारा ने 12 नवंबर को फिल्म .आेम शांति आेम. की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की है जिसमें शाहख खान समेत बालीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल होेंगी1 सहारा ने दोनों टीमों के लिए भव्य डिनर तथा सहारा शहर में खिलाडियों के लिए .नेट प्रैक्टिस. की भी व्यवस्था की है
लखनऊ में ठहरने के दौरान किसी भी खिलाडी को सहारा शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी1 इस दौरान मीडिया को भी किसी खिलाडी से बातचीत करने की अनुमति नहीं है
रंजीत प्रेम जगबीर2054वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications