ग्रीन पार्क में गंूजेगी मुरली की तान
कानुपर 10 नवम्बर .वार्ता. भारत ने मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक को बाहर बैठाने की जो गलती की थी उसे वह वहां ग्रीन पार्क में रविवार को होने वाले तीसरे वनडे में नहीं दोहराएगा
मोहाली मेंं भारतीय गेंदबाजी में मुरली की कमी साफ महसूस की गई थी1 पाकिस्तान ने इस मैच में भारत के 321 रन के विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया था1 इस मैच में भारत का हर गेंदबाज पिटा था और उस समय महसूस हो रहा था कि मुरली अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन से पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते थे
टीम प्रबंधन ने वीरेन्द्र सहवाग को खेलाने के लिए अच्छी फार्म में चल रहे मुरली को बाहर बैठाने का जुआ खेला था जो कामयाब नहीं रहा था1 सहवाग इस मैच में मात्र 25 रन बना पाए थे और उनसे एक आेवर में गेंदबाजी भी नहीं कराई गई थी
मोहाली में जहीर खन ने 10 आेवर में 70 रन. रुद्र प्रताप सिंह ने 10 आेवर में 59 रन. इरफान पठान ने 9.5 आेवर में 53 रन. सौरभ गांगुली ने नौ आेवर में 55 रन और हरभजन सिंह ने 10 आेवर में 65 रन लुटाए थे
राज रामलाल1758जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications