IND vs ENG: तीन रोचक मुकाबले जिन पर चौथे टी20 के दौरान रहेगी नजर
अहमदाबादः भारत की टीम इंग्लैंड के साथ चौथे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने उतरेगी। यह मुकाबला गुरुवार को अहमदाबाद में होगा। सीरीज में इंग्लैंड की स्थिति बेहतर है क्योंकि वह टीम 2-1 की बढ़त लेकर आ रही है ऐसे में भारत के लिए यह एक करो या मरो का मुकाबला है। ऐसे में देखते हैं वे कौन से आमने-सामने के टकराव हैं जो इस मैच में थ्रिल को बढ़ाएंगे।
1. केएल राहुल बनाम मार्क वुड-
राहुल ने पिछले मैच में खाता नहीं खोला था और अंतिम चार T20 इंटरनेशनल पारियों में उनके नाम 3 डक है। उन्होंने इस सीरीज में अभी तक एक ही रन बनाया है जो दिखाता है कि वह अंडर प्रेशर हैं लेकिन कप्तान कोहली ने वादा किया है कि राहुल अभी खेलते रहेंगे। तो इस बार भी केएल राहुल को मार्क वुड का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। मार्क वुड ने अपनी 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भारतीयों को खूब परेशान किया है जहां उन्होंने उछाल भी प्राप्त की है। ऐसे में केएल राहुल का आत्मविश्वास भी थोड़ा नीचे है और पावर प्ले में उनको नाजुक पारी खेलनी होगी। तो यह लड़ाई काफी दिलचस्प होगी।
2. ऋषभ पंत, ईशान किशन बनाम आदिल रशीद
बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने लेग स्पिनर आता है तो बल्लेबाज के मुंह में पानी आ जाता है लेकिन आदिल रशीद एक अनुभवी स्पिनर है। ऋषभ पंत और किशन दोनों ही स्पिन के विरुद्ध खेलते हुए कुछ शॉट्स लगा सकते हैं लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उम्मीद की जा रही है स्पिन को मदद मिलेगी और टर्न मौजूद रहेगा। हो सकता है राशिद बीच के कुछ ओवरों में स्लिप भी लगा लें। हो सकता है कि ईशान किशन और ऋषभ पंत एक साथ बैटिंग करें जिसका मतलब यह होगा कि आसमान में चारों तरफ आतिशबाजी भी हो सकती है।
3. भुवनेश्वर कुमार बनाम जॉस बटलर-
भुवनेश्वर कुमार शुरु के दो मैचों में नई गेंद के साथ बेहतरीन रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजों को बांधकर रखा है और दूसरे मुकाबले में जॉस बटलर का कीमती विकेट भी लिया है। हालांकि बटलर ने पिछले मैच में वापसी की और मैच को जीतने वाली अर्धशतकीय पारी खेली। वैसे देखना होगा भुवनेश्वर कुमार जॉस बटलर को चौथे मैच में कैसे रोकेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
