जर्सी पर शराब की कंपनी का लोगो हटाने की मोइन अली ने नहीं की है अपील: CSK
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली को लेकर मीडिया में रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्होंने सीएसके की जर्सी को पहनने से इनकार कर दिया है। दरअसल जर्सी पर शराब की कंपनी का लोगो है, इसी वजह से उन्होंने इस जर्सी को पहनने से इनकार कर दिया है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि की है कि मोइन अली ने जर्सी पर लोगो को हटाने के लिए कोई अपील नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार मोइन अली शऱाब का सेवन नहीं करते हैं और यही वजह है कि वह इसका प्रचार भी नहीं करते हैं। गौर करने वाली बात है कि सीएसके ने शराब की कंपनी एसएनजे 10000 के साथ करार किया है, इसकी वजह से टीम की जर्सी पर कंपनी का लोगो है और मोइन अली ने उनकी जर्सी पर से इस लोगो को हटाने के लिए कहा है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए सीएसके के सीईओ ने कहा कि मोइन अली ने इस तरह की कोई अपील नहीं की है। उन्होंने कहा कि मोइन अली की ओर से लोगो को हटाने की कोई अपील नहीं की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि सीएसके की जर्सी पर कैमोफ्लॉज है जोकि भारतीय सेना को ट्रिब्यूट देने के लिए रखी गई है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी के तहत ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। भारत 2019 में जब विश्व कप का सेमीफाइनल हार गया था तो महेंद्र सिंह धोनी पैराशूट रेजीमेंट में ट्रेनिंग के लिए चले गए थे।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने को लेकर मोइन अली काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और टीमों से अलग है, टीम बहुत ही शांत दिखती है और जल्दी परेशान नहीं होती है, यही वजह है जो इस टीम को अलग बनाती है। मोइन ने कहा कि मैंने कई खिलाड़ियों से बात की है जिन्होंने धोनी की कप्तानी में खेला है और उन्होंने बताया कि कैसे धोनी आपके खेल को बेहतर करने में मदद करते हैं। मेरा मानना है कि महान कप्तान ऐसा ही करते हैं। गौरतलब है कि मोइन अली 2020 में आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद सीएसके ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
