Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए केन विलियम्सन, IPL में खेलने पर खड़े हुए सवाल

नई दिल्ली। कोहली में चोट के चलते न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज 20 मार्च से शुरू हो रही है, लेकिन कोहली में चोट की वजह से केन विलियम्सन को आराम की सलाह दी गई है, जिसकी वजह से विलियम्सन सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार केन विलियम्सन के बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड टीम के मेडिकल मैनेजर डायल शैकेल ने इस बात की पुष्टि की है विलियम्सन की चोट में सुधार नहीं हो रहा था जिसकी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए रिहैब में रहने की सलाह दी गई है।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कप्तान विलियम्सन के लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल था, लेकिन आने वाले समय में व्यस्त कार्यक्रम की वजह से विलियम्सन को यह फैसला लेना पड़ा। न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि केन विलियम्सन जल्द ही ठीक होंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जून में रवाना होगी, यही नहीं जून माह में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी खेली जानी है,लिहाजा किवी टीम किस भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। स्टीड ने कहा कि देश के लिए खेलना केन को अच्छा लगता है, लिहाजा सीरीज से बाहर होने का फैसल उनके लिए मुश्किल था। विलियम्सन की कोहनी की चोट ठीक नहीं हो रही थी लिहाजा कुछ तो करने की सख्त जरूरत थी।

न्यूजीलैंड के कोच ने कहा कि यह साल हमारे लिए काफी अहम है और क्योंकि बड़े टूर्नामेंट और मुकाबले हैं, इंगालैंड का दौरा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है, लिहाजा हम चाहते हैं कि विलियम्सन फिट रहे। हालांकि यह देखना अहम होगा कि आगामी आईपीएल में खेलने के लिए क्या विलियम्सन उपलब्ध होंगे। बता दें कि विलियम्सन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Tuesday, March 9, 2021, 12:40 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+