T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ कौन सी टीम खेलेगी फाइनल? बेन स्टोक्स ने की भविष्यवाणी
नई दिल्लीः पाकिस्तान की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने सबसे पहले कट्टर प्रतिद्वंदी भारत को आसानी से मात देकर सनसनी मचा दी। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ लड़कर जीत दर्ज की। इन दोनों जीत के साथ पाकिस्तान की टीम के हौसले सांतवें आसमान पर थे क्योंकि भारत को वे शुरू से ही परपंरागत प्रतिद्वंदी मानते आए हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ तो एक तरीके से उनको अपना बदला लेना था। पाक के वर्ल्ड कप जाने से पहले पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने जिस तरह से बात की थी उससे तब कई लोगों को हंसी आ सकती है लेकिन पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि वे सब बातें हवा में नहीं कही गई थी।
अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी वर्ल्ड कप का अपना लगातार तीसरा मैच जीत लिया है। यह मैच भी लड़कर जीता गया है और अब पाक विश्व कप में सबसे तगड़ी टीम लगने लगी है। इन लगातार जीतों का मतलब यह भी है कि मैन इन ग्रीन अब सेमीफाइनल में पहुंच ही गए हैं। उनके अगले मुकाबले आसान स्कॉटलैंड और नामिबिया से हैं।

बेन स्टोक्स की भविष्यवाणी-
अब सवाल यह है कि पाकिस्तान यहां से कितना आगे जा सकता है? उनकी टक्कर की टीम अब सेमीफाइनल में ही मिलेगी और एक अच्छा दिन पाकिस्तान को वहां से एक ही झटके में फाइनल में भी पहुंचा सकता है। अगर हम विश्व कप की बाकी टीमों पर नजर डालें तो इंग्लैंड एक ऐसी ही मजबूत टीम है और उन्होंने भी 2 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। अब इंग्लैंड के करिश्माई ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भविष्यवाणी करने की कोशिश की है कि फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना किस टीम से हो सकता है।
स्टोक्स ने ट्विटर पर विचार किया है कि शायद इस बार फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलने जा रहा है। उन्होंने प्रश्नचिह्न लगाते हुए ट्वीट किया है जिसमें वे कयास लगाते हुए कहते हैं- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान फाइनल ???
T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में राशिद खान ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का शानदार रिकॉर्ड

पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड की टीम?
विश्व कप में इस समय दोनों टीमों के ताजा मुकाबले पर नजर डालें तो हम पाएंगे कि पाकिस्तान ने सुपर 12 का अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीता। पहले बैटिंग करते हुए अफगान सितारों ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। पाकिस्तान ने इस टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट हाथ में रहते हुए 19 ओवर में यह मैच जीत लिया। आसिफ अली पाकिस्तान के तगड़े फिनिशर साबित हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने कीवी टीम से मैच छीनने वाली पारी खेलने के बाद अफगानिस्तान को भी मायूस करने वाली आतिशी बैटिंग की। अली ने 7 गेंदों पर 25 रन बनाए।

इंग्लैंड भी शानदार क्रिकेट खेल रहा है-
दूसरी ओर अंग्रेंज टीम सदाबहार है। वे सफेद गेंद क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बड़ी ताकत रहे हैं। उन्होंने सुपर 12 के ताजा मुकाबले में बांग्लादेश को मात दी है। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। इसके जवाब में जेसन रॉय ने केवल 38 गेंदों पर 61 रन ठोककर इंग्लैंड को 8 विकेट से जीत दिला दी।
पाक और इंग्लैंड दोनों ही एक बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। बेन स्टोक्स की यह भविष्यवाणी निश्चित तौर पर भारतीय फैंस के लिए मजेदार बात नहीं है। एक बार फिर सब चाहते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फाइनल में देखने के लिए मिल जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
