अनुष्का शर्मा पर भी चढ़ा 'बचपन के प्यार' का क्रेज, ईशांत की पत्नी के मीम पर दिया ये रिएक्शन
नई दिल्लीः एक छोटे से बच्चे सहदेव का गाया गाना काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम है 'बचपन का प्यार'। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी इस वायरल सॉन्ग की लहर में आ गईं हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स रात को सोने की कोशिश कर रहा है लेकिन बंदे के दिमाग से सहदेव का गाने नहीं निकल रहा है जिसके चलते वो सो भी नहीं पा रहा है।
अनुष्का ने अपनी स्टोरी पर इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा का एक पोस्ट स्क्रीनशॉट शेयर किया है। अनुष्का इस पर हंसने वाली इमोजी शेयर की हैं।

'बचपन के प्यार' का क्रेज
असल में इस गाने को मौलिक तौर पर कमलेश बरोत नाम के बंदे ने गाया था लेकिन यह बच्चा इस गाने को अपने स्कूल में गाने को लेकर काफी लोकप्रिय हो गया है। सहदेव नाम के इस बच्चे ने अपने टीचर और सहपाठियों के लिए यह गाना गाया था। इस बच्चे की वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने उसको अपने साथ गाने का ऑफर दिया।
जब आप इस बच्चे को गाते हुए देखेंगे तो आपको भी एक बार को अपना ध्यान वीडियो पर लगाना होगा क्योंकि यह बच्चा सीधा कैमरे में देख रहा है और एक ही सुर में लगातार इस गाने को चिल्लाकर गा रहा है। इस वीडियो पर सिंगर बादशाह ने अपना रीमिक्स वर्जन भी शेयर किया था।
IND vs SL: ये खिलाड़ी बना इस सेंचुरी में पैदा हुआ ऐसा अकेला क्रिकेटर, जो भारत के लिए खेला
छोटा सिंगर हो चुका है फेमस-
बुधवार को छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल ने भी इस बच्चे के साथ बच्चे को सम्मानित किया था। कुल मिलाकर इतनी शख्सियतों ने इस बच्चे के वीडियो पर चर्चा है कि यह अपने आप में काफी खास बन गया है और सोशल मीडिया के जमाने में चीजें जंगल की आग की तरह फैल जाती है और इसी तरह से चर्चा भी फैल जाती हैं।
दूसरी और अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ इस समय इंग्लैंड में है जहां पर भारतीय टीम 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की तैयारी कर रही है।

प्रतिमा ने शेयर की थी राहुल और आथिया की भी तस्वीर-
जहां तक प्रतिमा शर्मा की बात है तो वे एक नेशनल लेवल की बॉस्केटबॉल प्लेयर हैं और उन्होंने हाल ही में केएल राहुल और आथिया शेट्टी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें ईशांत शर्मा भी थे। भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद एक बड़ा ब्रेक लिया है और प्रतिमा को ईशांत के साथ इंग्लैंड में घूमने का मौका मिला। फिलहाल भारतीय टीम दोबारा बायो-बबल में प्रवेश कर चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
