For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जिमनास्ट अरुणा रेड्डी के लिए दोहरी खुशी, पहले मिला दो करोड़ का ईनाम और अब रेलवे में नौकरी

हैदराबाद। जिमनास्टिक विश्व कप के महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अरुणा रेड्डी के लिए दोहरी खुशी मिली है। जी हां, दरअसल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उन्हें दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है और अब उन्हें दक्षिण मध्य रेलवे में सरकारी नौकरी दी गई है। 22 वर्षीय अरूणा बुद्धा रेड्डी पिछले महीने मेलबर्न में हुए विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनकर इतिहास रचा था।

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए जिमनास्ट वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत मेडल (कांस्य) जीतने वाली अरुणा रेड्डी को ग्रुप सी श्रेणी में दक्षिण मध्य रेलवे में नौकरी दी जा रही है। अपने प्रदर्शन से भारत का नाम रौशन करने वाली अरुणा रेड्डी के लिए ये दोहरी खुशी है।

वहीं इससे पहले तेलंगना सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अरुणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की जिस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देने के साथ दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी। रविवार को हैदराबाद के प्रगति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राव ने अरुणा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अरुणा के कोच बृज किशोर को भी कुछ सहायता दी गई।

22 साल की इस जिमनैस्ट ने हिसेन्से अरीना में 13.649 अंक से ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्लोवानिया की जासा कैस्लेफ ने 13.800 अंक के स्कोर से गोल्ड मेडल, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड ने 13.699 अंक से सिल्वर मेडल हासिल किया था। इस उपलब्धि से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 एशियाई चैम्पियनशिप की वॉल्ट स्पर्धा का प्रदर्शन था।

Story first published: Tuesday, March 6, 2018, 12:48 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+