नई दिल्ली। अगले तीन ओलंपिक के लिए टास्क फोर्स बनाने के केंद्र सरकार के ऐलान पर जिमनास्ट दीपा करमाकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
दीपा करमाकर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले ओलंपिक में हम कई मेडल हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सर (पीएम मोदी) को उनके इस कदम के लिए मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं।
Want to thank sir, I hope we get many medals in the coming Olympics:Gymnast Dipa Karmakar on PM announces task force pic.twitter.com/37iaHxqprf
— ANI (@ANI_news) August 27, 2016
रियो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अगले तीन ओलंपिक के लिए टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने अगले 3 ओलंपिक के लिए टास्क फोर्स गठन का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2020, 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया। ये टास्क फोर्स अगले तीन ओलंपिक खेलों में एथलीट्स के बेहतरीन खेल के लिए एक्शन प्लान तैयार करेगी।
ये टास्क फोर्स, खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य मामलों पर विशेष तौर पर काम करेगी। दरअसल इस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के खराब प्रदर्शन को लेकर लोग खेल प्रबंधन को ही दोषी ठहरा रहे हैं।
जब रात 10 बजे पीएम मोदी ने किया था एक आईएएस अधिकारी को फोन
ऐसे में सरकार ने बड़ा फैसला लिया और टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया। सरकार के इस फैसले पर जिमनास्ट दीपा करमाकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले ओलंपिक हम कई मेडल भी हासिल करेंगे। देखिए वीडियो...