नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली वापस लौटीं जिमनास्ट दीपा करमाकर शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर दीपा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में मौजूद लोगों ने दीपा करमाकर जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए.
अपने प्रदर्शन को लेकर दीपा ने कहा कि वह ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बारे में सोच भी नहीं रही थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता था कि मैं सातवें या आठवें स्थान तक जा सकती हूं, इससे ज्यादा नही, लेकिन मैं चौथे स्थान तक पहुंची ये मेरे लिए खुशी की बात है। मैंने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है।'
Gymnast Dipa Karmakar gets a warm welcome upon arrival at Delhi Airport (early morning visuals) #Rio2016https://t.co/mtiPfrwDAL
— ANI (@ANI_news) August 20, 2016
'मेडल मिलता तो होती ज्यादा खुशी'
दीपा ने कहा कि ओलंपिक में पहली बार जाना और ऐसा प्रदर्शन करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव है, जो आगे ले लिए काम आएगा। खेल रत्न के लिए नाम भेजे जाने पर उन्होंने कहा, 'अगर मेडल मिलता तो शायद ये अवॉर्ड ले कर मैं ज्यादा खुश होती।'
#WATCH: Gymnast #DipaKarmakar speaks to ANI upon arrival at Delhi Airport #Rio2016https://t.co/Vhjgu5FqND
— ANI (@ANI_news) August 20, 2016
दीपा के कोच विशेश्वर नंदी ने भी दीपा के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं, मुझे तक और खुशी होती अगर हम एक मेडल जीतकर आते।'