For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जिमनास्ट ने जबरदस्त जंप के बाद दिखाया वैक्सीनेशन कार्ड, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से लड़ रही है। पिछले एक साल से अधिक का समय हो गया है और इस महामारी ने अभी तक लोगों का पीछा नहीं छोड़ा है। ऐसे में महामारी के बीच कई खेल गतिविधियों को भी सतर्कता बरतते हुए शुरु कर दिया गया है। तमाम खिलाड़ी महामारी के बीच कोरोना का टीका लगवाकर, बायो बबल में खेल रहे हैं। इस बीच जिमनास्ट इवान मैनिवोंग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह जबरदस्त लैंडिंग के बाद अपना वैक्सिनेशन कार्ड निकालते हैं और लोगों को वैक्सीन लगवाने का संदेश देते हैं।

इवान ने अपने ट्विट अकाउंट पर भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये है मेरा वैक्सीनेशन कार्ड, आप भी लोग जाइए और वैक्सीन लगवाइए। इवान के इस जेश्चर को लोगों ने काफी पसंद किया है और सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि आप चैंप हैं, आपकी इस वैक्सीन सेल्फी जबरदस्त है। एक तरफ जहां इवान की तारीफ हो रही हैं तो दूसरी तरफ साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि इस तरह से वैक्सीन कार्ड की सेल्फी को नहीं दिखाना चाहिए।

दरअसल वैक्सीन कार्ड में व्यक्तिगत जानकारी होती है ऐसे में ऑनलाइन स्कैमर आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से वैक्सीन कार्ड को दिखाने से पहले आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को ढकना जरूर चाहिए। यही नहीं आप आपने बैंडेज की भी फोटो दिखा सकते हैं, या फिर उसकी फोटो साझा कर सकते हैं। बता दें कि दुनियाभर में अभी तक कोरोना से 13 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि तकरीबन 28 लाख लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 15:35 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+