Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Test Rankings: सीरीज जीत के बाद इंग्लैंड मजबूत, भारत नंबर वन पर बरकरार

नई दिल्ली: मैनचेस्टर में अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज पर अपनी जीत के बाद इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम को हराकर इंग्लैंड ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था। सीरीज का पहला मुकाबला विंडीज ने जीता लेकिन उसके बाद दो मुकाबले इंग्लैंड ने जीतकर कोविड के बाद की पहली क्रिकेट सीरीज का शानदार समापन किया।

इंग्लैंड के हुए 226 अंक

इंग्लैंड के हुए 226 अंक

इंग्लैंड अब 226 अंक पर है। भारत 360 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और ऑस्ट्रेलिया को 296 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया है। वेस्टइंडीज 40 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 180 की तुलना में 146 अंकों के साथ चौथे स्थान पर श्रृंखला की शुरुआत की थी। चैंपियनशिप में इससे पहले, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एशेज श्रृंखला 2-2 से ड्रा की थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की थी।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में मयंक अग्रवाल को ओपनिंग के लिए क्यों चुना, खुद किया खुलासा

ये है टेस्ट रैंकिंग टेबल की ताजा स्थिति-

ये है टेस्ट रैंकिंग टेबल की ताजा स्थिति-

वेस्टइंडीज के लिए पिछली श्रृंखला घर पर भारत के खिलाफ थी, जिसे उसने 2-0 से गंवा दिया। इंग्लैंड अब पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अगली श्रृंखला के लिए तैयार है, जो 5 अगस्त से मैनचेस्टर में होने वाले पहले मैच से शुरू होगी। दूसरा मुकाबला साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। WTC की प्रत्येक श्रृंखला 120 अंकों के लायक है, और समान रूप से एक श्रृंखला में मैचों की संख्या के हिसाब से अंक वितरित किए जाते हैं।

पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के प्रत्येक खेल के लिए 24 अंक से लेकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के प्रत्येक मैच के लिए 60 अंक तक होते हैं।

अब पाकिस्तान के साथ होगी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज

अब पाकिस्तान के साथ होगी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज

जहां तक पाकिस्तान की बात है तो बल्लेबाज फवाद आलम 11 साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में जगह पा सकते हैं। उनको इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ 20 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता, मिस्बाह-उल-हक की अगुवाई वाली चयन समिति ने बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद, खुशिल शाह, फखर जमान और अनकैप्ड हैदर अली को बाहर कर दिया है, और फवाद को वापसी करने का अच्छा मौका दिया।

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 9:09 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+