Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: पिछले महीने 7:29 पर लिया था संन्यास, आज 7:30 बजे वापसी करेंगे धोनी

नई दिल्ली। आज का दिन यानी कि 19 सितंबर कई चीजों के लिए खास बन रहा है। एक तो यह कि आखिरकार दुनियाभर में सबसे चर्चित टी20 लीग यूएई में शुरू हो रही है। वहीं दूसरी बात जो फैंस का दिल खुश कर देगी, वो है महेंद्र सिंह धोनी का लंबे समय बाद मैदान पर लाैटना। जी हां, सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगी। नतीजा क्या निकलेगा, अभी कहा जाना आसान नहीं है, लेकिन धोनी लाैटेंगे यह तय है जो पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीस विश्व कप में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। यह समय जब आएगा तो वो पल भी सामने आएगा जब धोनी ने इस समय के करीब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया था। जी हां, धोनी ने पिछले महीने 15 अगस्त को शाम के 7:29 पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर संन्यास का ऐलान किया था। धोनी की वापसी का इंतजार अब सभी क्रिकेट प्रेमियों को है।

धोन की मैदान पर 13 महीने बाद वापसी होने जा रही है। उन्होंने 9 जुलाई, 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिर बार जो करियर का मैच खेला था, उसमें 50 रनों की पारी खेली थी। हालांकि इस अर्धशतक पारी के बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे, जिसकी उनकी जमकर आलोचना हुई थी। ऐसे में अब देखना बाकी है कि क्या धोनी आईपीएल के जरिए रनों की बाैछार कर आलोचकों को जवाब दे पाएंगे या नहीं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में धौनी अपनी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

जब मैच शुरू होगा तो नजरें धोनी पर भी रहेंगी जिनके पास एक नया रिकाॅर्ड दर्ज कर सकते हैं। दरअसल, धोनी के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स द्वारा स्थापित रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उनसे आगे विदेशी क्रिकेटर क्रिस गेल और डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स ने अब तक 212 छक्के मारे हैं। धोनी के नाम 209 छक्के दर्ज हैं। अगर धोनी मुंबई के खिलाफ 4 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह डिविलियर्स से आगे निकल जाएंगे।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 16:40 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+