WTC फाइनल से बाहर बैठेंगे रविंद्र जडेजा, पूर्व चयनकर्ता ने बताया बड़ा कारण
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को आयोजित होने में अब बस एक ही हफ्ते का समय बाकी रह गया है और फैन्स को इस ऐतिहासिक फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। मैच से पहले लगातार भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बात हो रही है कि यह कैसी होने वाली है। एक ऐसे में जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में एक साथ खेलने के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने भारत के 4 सीम गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया है।
और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच अपनी कामयाबी का खोला राज, बताया किस वजह से मजबूत हुई भारत की बेंच स्ट्रेंथ

3 के बजाय 4 सीमर्स के साथ उतर सकता है भारत
सरनदीप सिंह का मानना है कि अगर साउथैम्पटन के एजिस बाउल में परिस्थतियां गेंदबाजों के हक में जाती हैं और 18 जून को बादल छाये हुए रहते हैं तो भारतीय टीम 3 के बजाय 4 तेज गेंदबाजों के पेस अटैक के साथ मैदान पर उतर सकती है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरनदीप ने कहा,' अगर मैच के दौरान बादल देखने को मिलते हैं तो भारतीय टीम ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तिकड़ी के साथ एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज लेकर उतर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम को मोहम्मद सिराज के बजाय शार्दुल ठाकुर को शामिल करना चाहिये।'

सिराज के बजाय शार्दुल को मिलना चाहिये मौका
उल्लेखनीय है कि सरनदीप सिंह भारत की उस चयनसमिति का सदस्य रह चुके हैं जिसने भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। उनकी ओर से मोहम्मद सिराज के बजाय शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 के लिये चुनना थोड़ा हैरान करने वाला फैसला नजर आया। सरनदीप सिंह ने ऐसा करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि शार्दुल ठाकुर के पास स्विंग करने की क्षमता है जो ऐसी परिस्थितियों में उनके काम आयेगी, इसके साथ ही वो निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी कर सकते हैं जो भारतीय टीम के लिये फायदेमंद साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा,'अगर आप 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं तो आपको निचले क्रम के खिलाड़ियों से भी रन दी दरकार हो सकती है जो कि शार्दुल आपके लिये कर सकते हैं। साउथैम्पटन पर गेंद हिलता नजर आयेगा और शार्दुल अच्छी स्विंग करा सकते हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट में खेलने का सालों का अनुभव है और एक बेहद तेज क्रिकेटिंग माइंड भी है।'

अगर शार्दुल खेले तो जडेजा होंगे बाहर
इसके साथ सरनदीप सिंह ने यह भी बताया कि अगर शार्दुल ठाकुर को टीम में चौथे सीमर के तौर पर शामिल किया जाता है तो किस खिलाड़ी को टीम से बाहर बैठना पड़ेगा। सरनदीप सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कीवी टीम के पास काफी सारे बायें हाथ के बल्लेबाज टीम में हैं और अश्विन का लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड देखते हुए जडेजा का बाहर बैठना तय नजर आता है।
उन्होंने कहा,'अगर चौथा सीमर चुना है तो दुर्भाग्य से जडेजा को बाहर बैठना पड़ेगा। अश्विन का लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ बेहद शानदार रिकॉर्ड है और कीवी टीम में काफी बल्लेबाज बायें हाथ के होने वाले हैं, ऐसे में उन्हें ही बतौर स्पिनर खेलना चाहिये।'

गाबा में शार्दुल ने दिलाई थी ऐतिहासिक जीत
गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था हालांकि महज 10 गेंद फेंकने के बाद वो चोटिल हो गये थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में वापसी करते नजर आये। जहां पर उन्होंने बल्ले और गेंद से अहम योगदान देकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया था। शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में 7 विकेट (पहली पारी में 3 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट) हासिल किये थे जबकि बल्ले से उन्होंने 67 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 3 विकेट से विजेता बन गई।
आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलते हुए अभ्यास कर रही है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबास्टन में खेल रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
