जवागल श्रीनाथ की वजह से मिले एक पारी में 10 विकेट, कुंबले ने खुद किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट चटकाने का काम किया है। उन्होंने यह इतिहास 7 फरवरी 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर रचा था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट झटकने का करिश्मा कर दिखाया था। कुंबले के इस रिकाॅर्ड को बनाने के पीछे जगवाल श्रीनाथ का भी हाथ रहा, जिसका खुलासा खुद कुंबले ने किया है।
कुंबले ने खुलासा किया कि श्रीनाथ जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे थे, उन्हें भरोसा था कि 10वां विकेट मैं ही लूंगा। कुंबले ने कहा, 'टी ब्रेक के बाद मैंने 7वां, 8वां और 9वां विकेट लिया और मेरा ओवर खत्म हो गया और जवागल श्रीनाथ को एक और ओवर फेंकना पड़ा। वो उनके लिए शायद सबसे मुश्किल ओवर था गेंदबाजी करने के लिए। उन्हें अपनी गेंदबाजी की सभी स्किल्स भुलाकर विकेट से दूर गेंदबाजी करनी पड़ी, लेकिन यकीन मानिए मैंने ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।'
कुंबले ने आगे बात बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे लगा चलो वसीम अकरम को सिंगल देते हैं, लेकिन मुझे लगा कि मुझे एक और ओवर फेंकना पड़ेगा। क्योंकि उनसे एक और गेंदबाजी करने के लिए कहना थोड़ा अजीब था। पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लेना मेरी किस्मत में लिखा था।' बता दें कि भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे थी और कुंबले के इस प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की। कुंबले ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को दूसरी पारी में 207 रनों पर ऑलआउट कर दिया और भारत ने मैच 212 रनों से जीत लिया। पहला टेस्ट मैच चेन्नई में हुआ था, जिसे भारत ने 12 रनों से गंवा दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
