हैमिल्टन बने सबसे युवा चैम्पियन
लुईस हैमिल्टन फ़ॉर्मूला वन विश्व चैम्पियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. ब्राज़ील ग्रां प्री में पाँचवाँ स्थान हासिल करके वे चैम्पियन बने.
साल की आख़िरी रेस ब्राज़ील ग्रां प्री में हैमिल्टन को विश्व चैम्पियन बनने के लिए सिर्फ़ पाँचवाँ स्थान हासिल करने की आवश्यकता थी.
और इस साल फ़ॉर्मूला वन रेसिंग का इससे रोमांचक अंत क्या हो सकता था, हैमिल्टन ने तमाम उतार-चढ़ाव और साँस रोक देने वाले कुछ आख़िरी क्षणों के बीच ठीक पाँचवाँ स्थान हासिल किया और 23 साल की उम्र में चैम्पियन बनने वाले पहले खिलाड़ी बने.
विश्व चैम्पियन की रेस में उनके तगड़े प्रतिद्वंद्वी ब्राज़ील के फिलिपे मासा ने साल की आख़िरी रेस तो जीत ली लेकिन सिर्फ़ एक अंक के अंतर से वे चैम्पियन का ख़िताब हासिल करने से चूक गए.
घरेलू दर्शकों के बीच ब्राज़ील ग्रां प्री जीतकर भी मासा की निराशा देखी जा सकती थी, तो दूसरी ओर हैमिल्टन और उनकी मैकलॉरेन टीम में ख़ूब उत्साह था.
जीत का जश्न
हैमिल्टन, उनके पिता, उनकी गर्ल फ़्रेंड और टीम के सदस्यों ने उछल-उछल कर जीत का जश्न मनाया.
रेस उस समय रोमांचक स्थिति में पहुँच गई, जब बारिश के कारण टायर बदलने के लिए हैमिल्टन को रुकना पड़ा और वे छठे स्थान पर चले गए.
लेकिन जल्द ही अपने निराश समर्थकों में उत्साह भरते हुए हैमिल्टन ने टोयोटा के टिमो ग्लॉक को पीछे छोड़ते हुए पाँचवाँ स्थान हासिल कर लिया.
फ़ेरारी के फिलिपे मासा को जीत मिली तो रेनो के फ़र्नांडो अलोंज़ो दूसरे स्थान पर रहे. हैमिल्टन से पहले सबसे युवा चैम्पियन बनने का रिकॉर्ड अलोंज़ो के नाम पर ही था.
पिछले साल भी लुईस हैमिल्टन विश्व चैम्पियन बनने की रेस में बने हुए थे. लेकिन साल की आख़िरी दो रेस में उन्होंने अपनी बढ़त गँवा दी थी. और आख़िरकार किमी राइकोनेन ने जीत हासिल कर ली थी.
लेकिन इस साल हैमिल्टन ने अपनी ग़लती नहीं दोहराई. आख़िरी लैप में टायर बदलने के लिए रुके हैमिल्टन एक बार ज़रूर छठे नंबर पर पिछड़ गए थे लेकिन आख़िरकार पाँचवाँ स्थान हासिल करके उन्होंने नया इतिहास रच दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications