Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: लोग अक्सर विराट कोहली का टीम में योगदान भूल जाते हैं- रवि शास्त्री

नई दिल्लीः भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलने के लिए अपनी सीट बुक कर ली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली बैटिंग में हालांकि बहुत सफल नहीं हुए लेकिन उन्होंने कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया और यह भारत की लगातार 13वीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत है।

सीरीज जीतने के बाद भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सभी खिलाड़ियों की स्किल के लिए तारीफ की है और साथ ही यह भी बताया है कि भारतीय क्रिकेट के फैंस अक्सर विराट कोहली का टीम में योगदान भूल जाते हैं। शास्त्री ने कहा कि यह विराट कोहली ही थे जिन्होंने टीम के अंदर जीतने की भावना भरी और खिलाड़ी को बताया कि अपनी गलतियों की जिम्मेदारी खुद कैसे ली जाती है, यह कितना अहम है।

इसके साथ ही रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि बतौर कोच उनके और विराट कोहली के बीच में अच्छे तालमेल का फायदा भी टीम को मिलता है क्योंकि दोनों की सोच एक जैसी है। जब काम की बात आती है तो दोनों की सोच एक जैसी है चाहे वह प्रोफेशनलिज्म की बात हो, चाहे वह काम-काज करने के तौर-तरीकों की बात है, चाहे वह फिटनेस हो या, फिर फील्डिंग के उच्च मानकों की, कोहली के साथ उनकी सोच हर क्षेत्र में मिलती है।

शास्त्री ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा," अगर विराट की और मेरी सोच ना मिलती तो हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते थे। कोहली और मैं एक ही पेज पर होते हैं।"

शास्त्री आगे कहते हैं कि कोहली क्रिकेट में एनर्जी लेकर आते हैं। वह किसी तरह का कोई बहाना नहीं चाहते, चाहे आप जीते या हारें लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें। इसके अलावा 'मैं' की जगह 'हम' शब्द पर कोहली यकीन करते हैं ताकि एक टीम बनाई जा सके।

रवि शास्त्री ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने इससे पहले टीम में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा कि खिलाड़ी अपने देश को रिप्रजेंट करने में इतना गौरवान्वित महसूस करता है। रवि शास्त्री ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा की टीम के अंदर एक खेल भावना है।

उन्होंने आगे कहा, "ड्रेसिंग रूम के अंदर एक जबरदस्त टीम स्पिरिट देखने को मिलती है जो कि मैंने पहले नहीं देखी। मुझे काम करते हुए 7 साल हो चुके हैं। इस टीम में जो विश्वास है, देश के लिए खेलने में जो गौरव है, जो आनंद है. यह पहले नहीं देखा गया। एक कोच और एक इंसान के तौर पर मैं इस बात पर काफी गर्व करता हूं कि लड़कों ने क्या किया है और मुझे अपनी भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है।"

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 19:19 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+