AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत को नटराजन ने बताया यादगार, जानें क्या लिखा
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज में अभी तक दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और दुनिया भर के फैन्स का मनोरंजन किया है। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी तो वहीं पर टी20 सीरीज में विराट सेना ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज का आखिरी मैच आज सिडनी के ही मैदान पर खेला जायेगा।
भारतीय टीम के लिये इस सीरीज में अपना अंतर्राष्ट्रीय टी20 करने वाले डेब्यू टी नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया है और 2 मैचों में 5 विकेट हासिल कर भारत को सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई है।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में फैन्स ने किया धोनी को याद, दिल जीत लेगा कोहली का रिएक्शन, देखें वीडियो
इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन अपनी पहली सीरीज जीत को लेकर खास संदेश लिखते हुए कहा कि उनके लिये यह जीत काफी खास और यादगार है। नटराजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीरीज की अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे देश के लिये मेरी पहली सीरीज जीत, बेहद यादगार और खास।'
गौरतलब है कि टी नटराजन ने कैनबरा के मैदान पर वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था तो वहीं पर टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने इसी मैदान पर अपना डेब्यू किया था। नटराजन ने अपने डेब्यू मैच में दो विकेट हासिल किये थे और भारतीय टीम को 13 रन से जीत दिला कर उसे क्लीन स्वीप होने से बचाया था।
और पढ़ें: AUS vs IND: क्या स्मिथ को फिर से कप्तानी नहीं देना चाहती ऑस्ट्रेलिया, जानें क्या बोले मैथ्यू वेड
नटराजन को पीठ दर्द से परेशान नवदीप सैनी की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं नटराजन ने टी20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 3 विकेट हासिल किये और 11 रनों से जीत दिलाई थी। वहीं सिडनी के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में टी नटराजन ने डार्सी शॉर्ट और मोजेस हेनरिक्स का विकेट लिया और सबसे किफायती साबित होते हुए महज 20 रन ही दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
