भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार स्प्रिंटर हिमा दास एशियाई खेलों से बाहर
Hima Das: भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास के लिए निराश करने वाली खबर है। उनके अलावा फैन्स के लिए अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है। इस साल चीन में होने वाले एशियाई खेलों से वह बाहर हो गई हैं। मुख्य कोच राधाकृष्ण ने इस बारे में जानकारी प्रदान की है।
गौरतलब है कि साल 2018 में हुए एशियाई गेम्स में हिमा दास ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा 4x400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम में भी शामिल थीं। इस बार के एशियाई गेम्स चीन के हांगझो में होने वाले हैं। इससे पहले वह बाहर हो गईं।
हिमा दास को हेमस्ट्रिंग में चोट है और रिकवरी में लगने वाले समय की जानकारी नहीं आई है। हालांकि भारतीय एथलेटिक्स जगत के लिए यह एक बड़ा झटका है। हिमा की क्षमता को देखते हुए मेडल की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अब वह पूरी तरह से ही बाहर हो गई हैं।
कोच नायर ने कहा कि हिमा दास बेंगलुरु के इन्डियन ग्रां पी के चार दिन पहले ही चोटिल हो गईं। यह दुखद है। उन्होंने कहा कि हिमा दास की हेमस्टिंग और कमर में समस्या है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी चोट की जांच चल रही है और एशियाई खेलों में शायद भाग नहीं ले पाएंगी। नियम के अनुसार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद ही एशियाई खेलों के लिए चयन होना है। ऐसे में हिमा दास चोटिल हैं इसलिए एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
