नटराजन ने इस वजह से दाढ़ी नहीं शेव कराने का लिया था फैसला, करीबी दोस्त ने किया खुलासा
नई दिल्ली। तमिलनाडु के तेज गेंदबाज थंगारसु नटराजन पहली बार भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। नटराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, वह टी-20 सीरीज लिए टीम में शामिल किए गए हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को आईपीएल में अपनी ओर आकर्षित किया था। जिस तरह से उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर गेंदबाजी की उसकी वजह वह हर किसी की नजर में आए। शानदार खेल के दम पर ही नटराज को भारतीय टीम में जगह दी गई है।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, वह यहां तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी, साथ ही चार टेस्ट मैच भे खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि शुरुआत में वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टीम में जगह दी गई थी, लेकिन चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए टी नटराजन ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई। चयनकर्ताओं ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में जगह दी है।
टी नटराजन ने 16 आईपीएल मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं, इस दौरान उनका औसत 31.5 का रहा। उन्होंने सीजन में सर्वाधिक 65-70 यॉर्कर गेंदे डाली। अपने शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम में चयन की वजह से नटराजन काफी खुश हैं। नटराजन की पत्नी पवित्रा हाल ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन नटराजन अभी तक अपनी बेटी को देख नहीं पाए हैं क्योंकि वह दुबई के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चले गए। लेकिन पिता बनने की खुशी को जाहिर करते हुए नटराजन ने कहा कि मेरी बेटी का जन्म बहुत ही सौभाग्य की बात है, वह मेरे लिए काफी लकी है, मेरा भारतीय टीम में चयन हुआ, इससी अच्छी खबर नहीं हो सकती है। मैंने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर नहीं देखी है, उसे सिर्फ वीडियो कॉल पर ही देख सका हूं, मेरी पत्नी अभी भी अस्पताल में है, वह एक या दो दिन में वापस घर लौटेंगी।
नटराजन के करीबी भरत रेड्डी का कहना है कि नटराजन ने प्रतिज्ञा ली थी कि जबतक उनके बच्चे का जन्म नहीं हो जाता है वह अपनी दाढ़ी नहीं हटाएंगे। बेटी के जन्म के बाद नटराजन को मंदिर के दर्शन के लिए जाना था, इसके बाद ही वह अपनी दाढ़ी को हटाएंगे। लेकिन अब नटराजन ने फैसला लिया है कि वह होटल में ही पूजा करने के बाद अपनी दाढी को शेव करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
