'भूल जाओ 1983, 2007 और 2011', गौतम गंभीर ने हाॅकी टीम को खास अंदाज में दी बधाई
नई दिल्ली। आखिरकार भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने 41 सालों का सूखा खत्म कर दिया है। हाॅकी में भारत को ओलंपिक खेलों में 1980 के बाद अब जाकर मेडल आया है। भारत ने जर्मनी को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से मात देते हुए ब्राॅन्ज मेडल पर कब्जा किया। इसी के साथ हाॅकी टीम को चारों तरफ से बधाईयों का तांता लग गया। वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने भी खास अंदाज में टीम को बधाई दी।

गंभीर ने किया ये ट्वीट
गंभीर ने बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ''भूल जाओ 1983, 2007, 2011। हॉकी में यह मेडल किसी भी विश्व कप से बड़ा है।' इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने भी हॉकी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, 'वाह! देखकर बेहद खुशी हुई कि 3-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ग्रैंड स्टाइल में कमबैक किया और जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक जीता। भारत का 1980 के बाद पहला मेडल। मुबारक।'

जाफर ने कही ये बात
इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी हाॅकी टीम की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''16 जिन्होंने इतिहास रचा- मनप्रीत, श्रीजेश, हरमनप्रीत, रूपिंदर, सुरेंद्र, अमित, बीरेंद्र, हार्दिक, विवेक, नीलकांत, सुमित, शमशेर, दिलप्रीत, गुरजंत, ललित, मनदीप। उन्हें याद करें, उनका सम्मान करें। अपने बच्चों को उनके बारे में बताएं। उन्हें एक पीढ़ी को प्रेरित करने दें।''

1928 में जीता था पहला मेडल
ओलंपिक में भारतीय हाॅकी टीम सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीम है। भारत के नाम हाॅकी में अब कुल 12 मेडल हो चुके हैं, जो ओलंपिक में किसी हाॅकी टीम द्वारा सबसे ज्यादा मेडल हैं। 12 मेडल भारत ने 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। पहला गोल्ड 1928 में अपने नाम किया था फिर, भारत 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964, 1980 में खेलों में गोल्ड पर कब्जा किया था। 1960 रोम में टीम ने सिल्वर मेडल, 1968 मैक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब 41 साल बाद ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने सफलता पाई, जिसमें ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया।
बता दें कि पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में स्कोर भारत ने 3-3 का कर दिया था। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम जर्मनी पर काफी हावी होकर खेली और टीम को इसका फायदा भी मिला। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए स्कोर 5-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी ने गोल दागकर स्कोर 4-5 कर दिया, लेकिन फिर भारत ने उनको अंतिम समय तक कोई गोल नहीं करने दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
