West Indies vs India: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। पांच टी20 मैच की सीरीज की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है। सीरीज का पहला मैच तीन अगस्त को खेला जाएगा। इसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार आलारांडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम करने में जुटे हैं। इसके लिए वह जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले पंड्या एंड कंपनी बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NSA) में अपनी तैयारी कर रही है।
हार्दिक पंड्या ने जिम की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिनपर फैंस की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दरअसल, टीम के कुछ सदस्यों ने आखिरी बार क्रिकेट आईपीएल 2023 में खेला था और इसलिए अपनी फिटनेस में सुधार करने के लिए वे एनसीए पहुंचे हैं, जहां वे अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
हार्दिक के अलावा एनसीए के अन्य खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भी शामिल हैं। चहल ने सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें ऐसा लग रहा था कि दोनों अच्छा समय बिता रहे हैं। संजू सैमसन, जिन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल और वनडे टीम में जगह नहीं मिल सकी, खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट के साथ फिर से शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
Sweat season 🥵🌶️ pic.twitter.com/7gdfHDGH0d
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 15, 2023
चहल ने अपने साथी कुलदीप यादव के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें दोनों को एक साथ हंसते हुए देखा गया। दरअसल, भारतीय टीम 3 अगस्त को पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।