Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पिता से बेटे की तुलना पर सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर को दी ये सलाह

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट के मैदान में अपने जलवे बिखेर रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में वह पहली बार मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस बारे में जब सचिन तेंदुलकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं पिता हूं, अर्जुन मेरा बेटा है और दोनों के बीच पिता-बेटे का जो रिश्ता होता है वो है, वो हमारा एक नॉर्मल रिलेशन है। वो उसका ड्रीम है। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था तो मेरे पिता ने मुझे प्रेरित किया था कि मैं अपने सपनों का पीछा करूं, मैं अर्जुन को प्रेरित करता हूं कि वो अपने सपनों का पीछा करे, मैंने कभी भी उसे क्रिकेट खेलने के लिए दबाव नहीं डाला, ये उसका सपना है और वो अपने सपने का पीछा कर रहा है और ये ठीक है,जो भी आगे होता है। वो एक गेंदबाज है जो बल्लेबाजी करता है, लेकिन मैं बल्लेबाज था जो थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर लेता था।

जब सचिन से पूछा गया कि आपके बेटे की आपसे तुलना होगी और इसका अर्जून पर काफी दबाव होगा तो इसपर सचिन ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हमारी तुलना होनी चाहिए। उसने काफी मेहनत की है।मैं देखता हूं कि उसकी मेहनत कितनी है। मैं प्राउड फादर हूं, क्योंकि ये सारी चीजें आसानी से नहीं होती है, आपको इसे कमाना पड़ता है और उसने ये कमाया है। वो उसे ये पता है और वो कड़ी मेहनत के लिए तैयार है, मैं यही कहूंगा कि हर स्पोर्ट्समैन के लाइफ में उतार चढ़ाव आते हैं। उसी तरह से उसकी जिंदगी में ये होता, उसे भी अपने सपनों को पूरा करने की आजादी है।

सचिन ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे जो आजादी दी थी कि मैं अपने सपने को चुन सकूं और वही अधिकार अर्जुन के पास भी है। सचिन ने कहा कि मेरे पिता का एक सिंपल एडवाइस है कि अपना फोकस मत गंवाना और मेरा भी अर्जून को यही सुझाव है कि अपने ध्यान को भटकने मत देना। बता दें कि अर्जुन तेंदलुकर इस आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे, उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में मुंबई की टीम ने 18 फरवरी को हुई नीलामी में खरीदा है।

Story first published: Tuesday, February 23, 2021, 17:53 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+