IPL में अगले साल खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने फिर बुझाई पहेलियां, इस बार कही ये बात
नई दिल्लीः सीएसके और पंजाब किंग्स के मैच से पहले धोनी ने कुछ बातें की जिनको एमएस का एक और महत्वपूर्ण बयान कहा जा सकता है, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में खेलने पर संदेह जताया है।
हालांकि सीएसके इस सीजन में शानदार रही है, लेकिन धोनी बुरी तरह से फॉर्म से बाहर हो गए हैं। उनका बल्ले से परम संघर्ष देखना दुखद है। अब तक के 13 मैचों में उन्होंने मात्र 84 रन बनाए हैं और उनका औसत व स्ट्राइक रेट क्रमश: 15 और 100 से कम है। हद तो तब हो गई जब धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बुरी तरह फेल रहे और 15 गेंदों पर केवल 12 रन बनाकर चलते बने।

धोनी फिर फ्लॉप हुए-
ये संख्या प्रभावशाली नहीं है और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीएसके फ्रेंचाइजी धोनी को टीम में बनाए रखने का फैसला करती है। विशेष रूप से, अगले सीजन से पहले एक मेगा नीलामी होने वाली है। इसलिए, फ्रेंचाइजी को केवल कुछ खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति होगी। इसके अलावा, दो और टीमें आने के लिए तैयार हैं - आईपीएल को दस टीमों का आयोजन बनना है।
इन सभी तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए धोनी ने कहा कि अगले साल उनकी भागीदारी निश्चित नहीं है। 40 वर्षीय ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके के आखिरी लीग-स्टेज खेल के टॉस सत्र के दौरान बड़ा बयान दिया। इस मैच में सीएसके ने प्लेइंग इलेवन के दौरान कोई बदलाव नहीं किया और पंजाब किंग्स की टीम टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला ले चुकी है।
बेन स्टोक्स का एशेज खेलना भी हुआ मुश्किल, दूसरी बार हुई टूटी हुई अंगुली की सर्जरी

अगले साल को लेकर जताई अनिश्चितताएं-
धोनी ने फिर से पहेलिया मारते हुए कहा, "ठीक है, आप मुझे अगले साल पीले रंग में देख सकते हैं। लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा? इसके आस-पास बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं, एक साधारण कारण यह है कि हमारे पास दो नई टीमें आ रही हैं। हम रिटेंशन नीति नहीं जानते हैं। "
"हम नहीं जानते कि हम कितने विदेशी, भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसलिए बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम लागू नहीं हो जाते, आप वास्तव में यह तय नहीं कर सकते। इसलिए हम इसके होने का इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि यह सभी के लिए अच्छा होगा।"

हाल ही में कहा था- मुझे विदाई देने के लिए आपके पास मौका है
वैसे धोनी ने हाल ही में एक बातचीत में, आईपीएल 2022 में शामिल होने और चेन्नई में अपना विदाई खेल खेलने की इच्छा व्यक्त की थी।
धोनी ने मंगलवार (5 अक्टूबर) को इंडिया सीमेंट्स द्वारा आयोजित एक आभासी बातचीत में प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए कहा था, "जब विदाई की बात आती है, तब भी आप मुझे सीएसके के लिए खेलते देख सकते हैं और यह मेरी विदाई का खेल हो सकता है। तो, आपको अभी भी मुझे विदाई देने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है, हम चेन्नई देखने आएंगे और वहां अपना आखिरी गेम खेलेंगे और हम वहां प्रशंसकों से मिल सकते हैं। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
