रूस, 24 नवम्बरः 32वीं वरीयता प्राप्त पी. हरिकृष्णा यहां आयोजित होने वाले विश्व शतरंज कप में पांच सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे.विश्व कप में विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद हिस्सा नहीं ले रहे हैं और भारतीय टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी.
इसके बावजूद भारत की टीम को यहां एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. आनंद के साथ ही व्लादिमिर क्रेमनिक. पीटर लेको ने भी इस विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया है. विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी वेसिली इवानचुक यहां शीर्ष वरीय खिलाड़ी रहेंगे.
हरिकृष्णा के अलावा विश्व कप में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कृष्णन शशिकिरण, सूर्य शेखर गांगुली, अभिजीत कुंटे और जी एन गोपाल शामिल हैं. ओपनिंग राउंड में हरिकृष्णा का मुकाबला चीन के ओ जुन के साथ होगा जबकि 35 वरीयता प्राप्त शशिकिरण का मुकाबला बेलारूस के सेरगे गिलको से होगा.