Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 Ranking : भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान पहुंचा दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में शुरूआती दो हार झेलने के कारण भारतीय टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट इस समय अपने शानदार दाैर से गुजर रहा है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सुपर 12 राउंड में लगातार 3 मैच जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार बन गया है, जबकि टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सभी को हैरान कर दिया था। अब पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में पछाड़ दिया है।

आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर थी, लेकिन लगातार दो मैच हारने के बाद टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तानी टीम छा गई है। वह 265 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड 279 अंकों के साथ पहले और भारत 262 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत को पहले मैच में ही पाकिस्तान से 10 विकटों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड से भारत को 8 विकेट से बड़ी हार मिली, जिसका खामियाजा टीम को रैंकिंग में नीचे आकर चुकाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ मिली जीत से पाकिस्तान को बड़ा फायदा, शोएब मलिक ने दिया बयान

भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी20 रैंकिंग में हैं। न्यूजीलैंड के 257 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के 250 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया छठे, अफगानिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें, बांग्लादेश नौवें और श्रीलंका दसवें स्थान पर हैं।

ICC T20 रैंकिंग (शीर्ष -15 टीमें)
1) इंग्लैंड - 279 रेटिंग
2) पाकिस्तान - 265 रेटिंग
3) भारत - 262 रेटिंग
4)न्यूजीलैंड - 257 रेटिंग
5) दक्षिण अफ्रीका - 250 रेटिंग
6) ऑस्ट्रेलिया - 243 रेटिंग
7) अफगानिस्तान - 235 रेटिंग
8) वेस्टइंडीज - 234 रेटिंग
9) बांग्लादेश - 234 रेटिंग
10) श्रीलंका - 230 रेटिंग
11) जिम्बाब्वे - 192 रेटिंग
12) आयरलैंड-188 रेटिंग
13) नेपाल - 187 रेटिंग
14) स्कॉटलैंड - 187 रेटिंग
15) नामीबिया - 179 रेटिंग

Story first published: Tuesday, November 2, 2021, 13:53 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+