एशियन गेम्स 2018: गोल्ड पर है 78 वर्षीय इंडोनेशिया के सबसे अमीर आदमी की नजर
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियन गेम्स की तैयारियां जोरो पर हैं, लगभग सभी प्रतियोगी देशों के खिलाड़ी अपना दम खम दिखाने के लिए जकार्ता पहुंच चुके हैं। वहीं मेजबान देश इंडोनेशिया की अगर बात करें तो इस बार वह 938 खिलाडि़यों और अधिकारियों का बड़ा दल उतार रहा है, जिसे युवा और अनुभव का मिश्रण है। हालांकि इन सब नामों में एक ऐसा भी नाम है जो बेहद चौंकाने वाला है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इंडोनेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार माइकल बाम्बांग हार्टोनो भी इस प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। 78 वर्ष के बिलेनियन तंबाकू टायकून माइकल ब्रिज में इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। फॉर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट की माने तो हार्टोनो का नाम उनके भाई रॉबर्ट के साथ इंडोनेशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार किया गया है, वहीं दुनिया में दौलतमंद लोगों की लिस्ट में 75वें नंबर पर उनका नाम आता है।
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2018: कोच को लेकर बगावती रुख अपनाने पर दीपिका पल्लीकल से नाराज हुआ फेडरेशन
हार्टोनो ने बताया कि वह अपने अपनी मेमोरी को शॉप रखने के लिए ब्रिज खेलते हैं। वहीं उनकी दूसरी रूचि में ताई ची शामिल है, जो उनका फोकस करने में मदद करती है। हार्टोनो ने कार्ड गेम्स को एशियन गेम्स में स्थान देने के लिए ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया को समझाने में एक अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि उऩकी नजर एशियाड में गोल्ड जीतने पर है। उन्होंने तो यहां तक घोषणा कर दी है कि अगर वह गोल्ड जीतते हैं तो इंडोनेशिया सरकार द्वारा मेडलिस्ट को मिलने वाली 1 लाख दो हजार डॉलर कर राशि को वह खिलाडि़यों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए दान में दे देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
