Tokyo Olympics: शूटिंग में भारत को बड़ा झटका, मैराज और अंगद वीर फाइनल की रेस से बाहर
टोक्यो, 26 जुलाई। शूटिंग में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। एक बार फिर से शूटिंग में भारत की पदक की आस को झटका लगा है। मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा स्कीट के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाने में असफल हो गए हैं। अंगद 120 अंक का स्कोर करके 18वे पायदान पर रहे तो मैराज 117 अंक के साथ 25 वे स्थान पर हे। ऐसे में दोनों ही शूटर्स ने भारत की उम्मीदों पर झटका दिया है। दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने की वजह से भारत को मेडल के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या भारतीय टीम 27 जुलाई को कोई मेडल अपने खाते में ला सकती है या नहीं।
बता दें कि शीर्ष के 6 खिलाड़ी ही मेडल की रेस में रहेंगे, जिन्हें 60 शॉट पर निशाना लगाना है। बाजवा की शुरुआत काफी निराशाजनक रही और वो चौथे राउंड में दो टार्गेट को साधने में चूक गए। जिसकी वजह से वह टॉप 15 से बाहर हो गए। पहले दिन अंगद ने भी तीसरे राउंड में दो टार्गेट मिस कर दिए थे। तीसरे राउंड में तीन शॉट मिस करने के बाद आज के मुकाबले में भी अंगद ने राउंड 4 में 23 पर निशाना साधा। शूटिंग में भारतीय पुरुष टीम की मेडल जीतने की एकमात्र उम्मीद भी आज खत्म हो गई। इससे पहले रविवार को दीपक कुमार और दिवांश सिंह व मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल ने निराशा किया था और मेडल की रेस से बाहर हो गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
