Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, टूटा सुरक्षित बायो-बबल का घेरा, पता लगाने में जुटी IPL की मेडिकल टीम

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले चार दिन में तीन राउंड खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके बाद संदीप और वरुण चक्रवर्ती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा टीम के बाकी के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित नहीं हैं और इन सभी की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बाबत आईपीएल की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है। संदीप और वरुण को आइसोलेट कर दिया गया है। मेडिकल टीम लगातार दोनों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

इस बीच अब केकेआर की टीम के खिलाड़ियों का अब हर रोज टेस्ट किया जाएगा ताकि किसी भी संभावित संक्रमित खिलाड़ी की जल्द से जल्द पहचान की जा सके। इसके अलावा मेडिकल टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसके संपर्क में आने के बाद ये खिलाड़ी संक्रमित हुए हैं। दरअसल दो दिन पहले सभी खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था और ये सभी निगेटिव पाए गए थे, जिसके बाद मेडिकल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर पिछले दो दिनों में किसके संपर्क में आने के बाद ये दोनों खिलाड़ी संक्रमित हुए हैं। आईपीएल की ओर से जारी की गई मीडिया रिलीज में कहा गया है कि बीसीसीआई और केकेआर की प्राथमिकता खिलाड़ियों का बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा है, साथ ही जो भी आईपीएल में शामिल हैं उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच खेला जाना था लेकिन आज इसे टाल दिया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि दोनों की बीच यह मुकाबला कब होगा। आरसीबी की टीम अंक तालिका में सात में से 5 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है तो केकेआर की टीम सात में से 2 मैच जीतकर सातवे पायदान पर है।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 13:34 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+