अफ्रीकी टीम का ड्राइवर चाहता है 'भारत जीते अगला मैच', वजह दिल खुश कर देगी
नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के बेहद कठिन दौरे से गुजर रही है। लगातार दो टेस्ट मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया फिलहाल तो जीत के लिए हर संभव रास्ते तलाश रही है। वैसे तो करोड़ों भारतीवासी टीम इंडिया की अगले मैच में जीत की दुआ मांग रहे हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक खास शख्स भी भारत के जीतने की दुआ मांग रहा है।

ऐसे हो गए टीम इंडिया के फैन
जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी टीम के ड्राइवर एंड्रे क्रोग की। सेंचुरियन में एंड्रे क्रोग टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बेहद करीब हैं। एंड्रे टीम इंडिया को सपोर्ट करने की वजह बताते हुए कहते हैं कि- एक बार टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उनके पीने का पानी और मैच के टिकट का इंतजाम कर दिया था, इस टिकट की उसके दोस्त को जरूरत थी, इसके बाद एंड्रे क्रोग टीम इंडिया के फैन हो गये।

बस का हिस्सा समझता है, टीम का नहीं
एंड्रे क्रोग को दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट के कुछ अधिकारियों से शिकायत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें इंसान समझते नहीं है। क्रोग ने कहा कि यह शख्स उन्हें बस का हिस्सा समझता है, टीम का नहीं।

'उसकी चले तो वह मुझे इंसान भी नहीं समझे'
न्यूज 18 क्रिकेट नेक्सट से बात करते हुए क्रोग ने कहा, "मैं अपने टीम के सदस्यों के साथ लंबे समय से चल रहा हूं, टीम के खिलाड़ी तो शानदार हैं, लेकिन एक अधिकारी है, अगर उसकी चले तो वह मुझे इंसान भी नहीं समझे, इस शख्स को मुझसे समस्या होती है।"

क्रोग के साथ होता है बुरा बर्ताव!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंड्रे क्रोग बताते हैं कि वह खिलाड़ियों को होटल छोड़ने के बाद कॉफी भी नहीं पी सकते हूं। अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड का एक अधिकारी उन्हें टीम के सदस्यों के साथ कॉफी पीने होटेल तक नहीं जाने देता है।

भारतीय खिलाड़ियों ने लूटा क्रोग का दिल
भारतीय खिलाड़ियों के बारे में क्रोग कहते हैं, ‘जरा भारत के प्लेयर्स को देखिए वे अपने ड्राइवर रोनी मूडले का कितना सम्मान करते हैं, वे उन्हें टीम का हिस्सा मानते हैं, उनका ख्याल रखते हैं और उनके खाने पीने के बारे पूछते रहते हैं, टीम इंडिया के ही खिलाड़ी मेरे लिए कोल्ड ड्रिंक और पानी के बोतल का इंतजाम करते हैं।' क्रोग बताते हैं कि अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के लोग उन्हें लंच का कूपन देना भूल जाते हैं। तब भारतीय खिलाड़ी उन्हें खाना खिलाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
