ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार ने कुश्ती निदेशक नियुक्त करने का फैसला लिया है। सरकार की नई घोषणा के मुताबिक, अब साक्षी रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बतौर रेसलिंग डायरेक्टर जिम्मेदारी निभाएंगी।
पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला सीनियर सरकारी अधिकारी मुसीबत में
21 लाख रुपए और एक प्लॉट भी
हरियाणा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने इसके साथ ही साक्षी मलिक के लिए 21 लाख रुपए और 500 वर्ग गज प्लॉट भी एलॉट किए जाने की घोषणा की।
कोच और मां की भी होगी प्रोन्नति
इसके साथ ही साक्षी मलिक के कोच मनदीप कुमार को स्पेशल रैंक के तहत सीनियर कोच बनाया जाएगा। अनिल विज ने साक्षी मलिक की मां का भी प्रमोशन किए जाने की बात की।
पढ़ें : हेजल के हिंदू होने पर वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी ने उठाया सवाल तो भड़के मंगेतर युवराज सिंह
सम्मान समारोह में हुई घोषणा
यह घोषणा शनिवार शाम छोटूराम स्टेडियन में ओलंपियन साक्षी मलिक, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया, पूनम रानी और वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।
पहले भी हो चुकी हैं सम्मनित
इसके पहले भी हरियाणा सरकार साक्षी मलिक को ढाई करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
