CPL 2020: नए सीजन के हिंदी कमेंट्री पैनल में गंभीर, मांजरेकर समेत दिखेंगे ये दिग्गज
नई दिल्ली: सीपीएल कोरोना के बीच कोई सीजन करवाने वाली टी20 लीगों में से पहली लीग होगी। सीपीएल 2020 को 18 अगस्त को शुरू किया जा रहा है जबकि इसका फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। लीग पूरी तरह से त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित की जाएगी टूर्नामेंट को पहले ही स्थानीय अधिकारियों और सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
यह टूर्नामेंट भी स्टेडियम में बिना दर्शकों के करवाया जाएगा और आईसीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। लीग के लिए साइन करने वाले अंतरराष्ट्रीय सितारों में राशिद खान, क्रिस लिन, सोहेल तनवीर, मोहम्मद नबी, मार्कस स्टोइनिस, रॉस टेलर और कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं, जबकि मौजूदा विंडीज टीम के कई सदस्य लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों से खेलते हैं।
इसी बीच इस प्रतियोगिता के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल की घोषणा हो चुकी है जिसमें संजय मांजरेकर को भी जगह मिली है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मांजरेकर ने बीसीसीआई से गुहार लगाई थी कि वह उनको आईपीएल के आगामी सीजन में कमेट्री करने का मौका दे लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मांजरेकर का अनुरोध नकार दिया था।
सीपीएल 2020 में जो दिग्गज हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे, उनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है-
आकाश चोपड़ा
दीप दासगुप्ता
संजय मांजरेकर
अजय मेहरा
जतिन सप्रू
गौतम गंभीर
इरफान पठान
संजय बांगड़
आशीष नेहरा
अजीत अगरकर
रजत भाटिया
इकबाल अब्दुल्ला
उन्मुक्त चंद
भारत के प्रवीण तांबे भी लीग में खेलने के लिए तैयार है। वह यहां खेलने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए निलंबित किए जाने के बाद उन्हें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स में शामिल किया गया है। यह भी शाहरुख खान की टीम है। र्नामेंट त्रिनिदाद और टोबैगो में होगा जहां दो महीने तक 33 मैच खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
