For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अपना हक मांग रही निशानेबाज मनु भाकर को हरियाणा सरकार ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। 16 साल की उम्र में अपने निशानेबाजी के दम पर काफी नाम कमाने वाली हरियाणा की निशानेबाज मनु भाकर ने हाल ही में सरकार की इनामी राशि की घोषणा के वादे पर सवाल उठाया था। उनके इस सवाल के बाद हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए फटकार लगाई हैमनु भाकर ने अक्टूबर में मनु भाकर ने यूथ ओलिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर फिर से खलबली मचा दी थी।

इस दौरान हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने ना केवल ट्वीट कर इस निशानेबाज को बधाई दी थी, बल्कि दो करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान भी किया था। लेकिन सरकार लगता है अब अपने वादे को भूल गई है। इनाम न मिलने की वजह से मनु भाकर ने हरियाणा सरकार की इस घोषणा पर सवाल उठाया है।

मनु भाकर ने शुक्रवार को अनिल विज के उसी ट्वीट को रीट्वीट किया और पूछा है कि सर कृपया कंफर्म कीजिए कि क्या ये सही है, या ये भी एक जुमला है। अनिल विज ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि पिछली सरकारों में ये राशि मात्र दस लाख रुपए हुआ करती थी।

अनिल विज ने जवाब दिया है उनका दो करोड़ रुपए का इनाम जरूर मिलेगा लेकिन उनके ट्वीट की भाषा बेहद तंजभरी है। उन्होंने लिखा है कि मनु भाकर को सार्वजनिक तौर पर इस विवाद को खड़ा करके राज्य सरकार को अपमानित करने से पहले खेल विभाग से बात करनी चाहिए थी।

अनिल विज ने अपनी ट्वीट में लिखा है, 'खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना होनी चाहिए। मनु भाकर को इस विवाद के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अभी बहुत लंबा खेलना है इसलिए अपने खेल पर फोकस करना चाहिए।

'शुरुआत में यह नाम 10 लाख रुपए का था, अनिल विज ने इसे दो करोड़ रुपए का बना दिया, बाद इसे एक करोड़ रुपए का कर दिया गया। मैने उसी हिसाब से अपने इवनेस्टमेंट की योजना बना ली। यह अच्छी बात है कि अब उन्होंने इस फिर से दो करोड़ रुपए का कर दिया।

Story first published: Saturday, January 5, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+