Tokyo 2020: दो ओलंपिक एथलीटों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, प्रतियोगिता छोड़ने को मजबूर
नई दिल्लीः टोक्यो 2020 गेम्स शुक्रवार से शुरू होने वाले हैं और यहां पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़े क्वारंटाइन नियमों सहित कई तरह की सख्ताई की गई है जब जाकर ये खेल आयोजित किए जा रहे हैं।
फिर भी, एथलीटों और खेलों से जुड़े अन्य लोगों के बीच कोविड के कई मामले सामने आ चुके हैं।
टोक्यो 2020 ओलंपिक आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक गांव में रहने वाले दो एथलीटों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।
आयोजकों ने दो एथलीटों सहित कुल मिलाकर 11 नए पॉजिटिव मामलों की घोषणा की, जिससे कुल 86 मामले हो गए हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका की पुरुषों की बीच वॉलीबॉल टीम के एक सदस्य ने कोविड -19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट कराया, एनबीसी ने बुधवार को कहा, एक अमेरिकी के लिए यह पहला संक्रमण है जिसके टोक्यो 2020 खेलों में कंपीट करने की उम्मीद थी।
एनबीसी ने कहा कि अमेरिकी महिला जिम्नास्टिक टीम के दो सदस्य पहले ही कोविड का पॉजिटिव टेस्ट करा चुके हैं लेकिन वे वैकल्पिक थे और प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद नहीं थी।
इसके अलावा टीम ग्रेट ब्रिटेन ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की दुनिया की नंबर एक निशानेबाज एम्बर हिल ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक से हटने के का फैसला किया, उनको कोविड -19 पॉजिटिव होने के बाद यह करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हिल का कहना है कि वह इससे पूरी तरह टूट गईं हैं। वह ओलंपिक में खेलने वाली थी।
वहीं, डच स्केटबोर्डर जैकब्स का कहना है कि कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव निकलने के बाद दिल टूट गया है और ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले सकती, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके साथी अभी भी कंपीट करने में सक्षम होंगे।
चेक गणराज्य के टेबल टेनिस खिलाड़ी पावेल सिरुसेक का भी टेस्ट पॉजिटिव है। एक दिन पहले, चेक ओलंपिक टीम ने कहा कि एक बीच वॉलीबॉल ट्रेनर भी पॉजिटिव थे। एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी ने सोमवार को टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
