Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शारापोवा . चकवेताद्जे और इवानोविच सेमीफाइनल में

मैड्रिड 09 नवंबर . रायटर . 1 पूर्व विजेता मारिया शारापोवा . उनकी हमवतन रूस की आन्ना चकवेताद्जे और सर्बिया की एना इवानोविच ने गुरूवार को यहां महिला टेनिस संघ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली 1 शारापोवा ने विश्व की नंबर दो खिलाडी रूस की ही स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को पहला सेट गंवाने के बावजूद 5..7 6..2 6..2 से पराजित किया 1 चकवेताद्जे ने दूसरा सेट हारने के बाद विश्व की नंबर तीन खिलाडी सर्बिया की येलेना यानकोविच पर 6..4 0..6 6..3 से जीत दर्ज की 1 इवानोविच को शारापोवा की जीत की वजह से सेमीफाइनल का टिकट मिल गया 1 इन दोनों खिलाडियों के बीच मैच से तय होगा कि रेड ग्रुप में कौन खिलाडी चोटी पर होगी 1 इस मैच की पराजित खिलाडी का सेमीफाइनल में विश्व में चोटी की जस्टिन हेनिन से मुकाबला होगा 1 बेल्जियम की हेनिन ने सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बावजूद अपने खेल में कोई ढिलाई नहीं आने दी और मैरियन बाटोली को सिर्फ 57 मिनटों में 6..0 6..0 से धो दिया 1 फ्रांस की बाटोली को घुटने की चोट के कारण सेरेना विलियम्स के हट जाने के बाद चैम्पियनशिप में जगह दी गई थी 1 वह इस साल विंबलडन के सेमीफाइनल में हेनिन को हरा चुकी थीं 1 पार्थिव लखमी1209रायटर ...

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+