हरियाणा के पदक न जीतने वाले खिलाडिय़ों को भी 2-2 लाख
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा के उन सभी खिलाडिय़ों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जिन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन कोई पदक नहीं जीत पाए।
हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 15 लाख रुपये, 10 लाख रुपये एवं पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का निर्णय पहले ही लिया जा चका है। हरियाणा के कुल 54 खिलाडिय़ों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया तथा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 32 पदक जीते, जिनमें 17 स्वर्ण पदक, सात रजत पदक एवं आठ कांस्य पदक हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों ने कुल 101 पदक प्राप्त किए। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि श्री हुड्डा की पहल पर मारुति उद्योग लि0 प्रबंधन ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक प्राप्त करने वाले हरियाणा के सभी खिलाडिय़ों को मारुति कारें देने की सहमति जताई है।
हरियाणा के साथ मारुति उद्योग के लम्बे सम्पर्क के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने जापान में मारुति उद्योग लि0 प्रबंधन के साथ इस मामले पर बातचीत की जिसने उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को स्वर्ण, रजत पदक विजेता को मारुति डिज़ायर और कांस्य पदक विजेता को वैगनआर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए हरियाणा दिवस के अवसर पर पहली नवम्बर को सोनीपत में एक राज्य स्तरीय समारोह आयाजित किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications