IND vs ENG: दिनेश कार्तिक ने बताया किस घटना के बाद भारतीय खेमें में घबराहट फैली होगी
नई दिल्लीः भारत ने टेस्ट मैच कैंसिल करके पूरी दुनिया को बता दिया है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर क्रिकेट को कितने लापरवाह तरीके से खेला होगा। जब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद ब्रेक आया तो खिलाड़ी फाइनल हारने के बाद छुट्टियों की मौज पर निकल गए जहां उनको अपनी ताक में बैठा कोरोना मिल गया। पंत समेत कई सदस्यों को कोविड हुआ और आईसोलेशन करना पड़ा।
फिर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू हुई तो चार मैच किसी तरह निकाल लिए लेकिन पांचवे से पहले फिर कोरोना ने टीम इंडिया को पकड़ लिया। कोरोना भारत को पकड़ रहा था या भारतीय खिलाड़ी वायरस का पीछा कर रहे थे, ये बात अभी नहीं खुली है। लेकिन अंत होते-होते भारतीय शेर अपने खेमे में थर-थर कांपते दिखे और इंग्लैंड को कोरोना का डर बताकर टेस्ट मैच से हाथ खड़े कर दिए।
दिनेश कार्तिक का इस पर कहना है कि भारतीय टीम के सहायक फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार की वजह से हड़कंप मचा है क्योंकि जब यह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव हुआ होगा तब टीम इंडिया में घबराहट फैल गई होगी जिसके चलते मैच कैंसिल करना ही ठीक लगा।
स्काई स्पोर्ट्स के साथ करके मस्त कमेंट्री करके अंग्रेजों को अपना फैन बना चुके कार्तिक कहते हैं, "मैंने भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों से बात की है। टीम के खिलाड़ी थक गए हैं और अब सीरीज का अंत आते-आते उनके पास केवल एक फिजियो बचा है। वे थकते जा रहे हैं।"
डीके ने आगे कहा, "उनके कोच और एक फिजियो को जाना पड़ा, अब केवल एक थेरेपिस्ट है तो उन्होंने इस आदमी के साथ बहुत सारा काम किया था लेकिन अब वो भी कोरोना पॉजिटिव हो गया। तो अब यह समस्या है। मुझे लगता है इसके बाद ही वे घबरा गए।"
अब यह मैच कब होगा किसी को नहीं पता। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास बहुत बिजी शेड्यूल है जिसके चलते आप जल्दी ही यह टेस्ट मैच होता नहीं देख पा रहे हैं। हां, आईपीएल में जरूर आप दोनों देशों के खिलाड़ियों को कंधे से कंधा मिलाकर खेलते हुए देखने वाले हैं जो 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। शायद टेस्ट क्रिकेट के कड़े कार्यक्रम से निकलकर अब भारतीय खिलाड़ी आईपीएल जैसी अपेक्षाकृत लीग में जाने को ठंडी हवा के झौंके सा महसूस कर रहे होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
