IND vs NZ 1st T20 2021: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, मौसम, टी20 रिकॉर्ड, औसत स्कोर
जयपुर, 16 नवंबरः भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से करने जा रही है। पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कल ही होना जा रहा है। यहां पर 8 साल बार इंटरनेशनल क्रिकेट ने वापसी की है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं और मौसम क्रिकेट खेलने के लिए बेहद सुहाना हो गया है। कीवियों को गर्मी की समस्या नहीं होगी लेकिन वे देखना चाहेंगे कि पिच और ओस कैसा खेल दिखाते हैं क्योंकि हमने हाल ही में सम्पन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में टॉस को अहम भूमिका निभाते हुए देखा। ओस ने दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा दिया।

1. पिच का हाल-
भारत इस जगह पर 12 वनडे खेलकर 8 जीत चुका है और एक टेस्ट मैच ड्रा करा चुका है। यहां टी20 में पहला इंटरनेशनल मुकाबला है। इस मैच के साथ ही राहुल द्रविड़ हेड कोच की भूमिका को पूरी तरह से संभाल लेंगे और रोहित शर्मा टी20 कप्तान बन जाएंगे।
पिच यहां पर बल्लेबाजों की मदद करती है। यानी आपको 22 गज की पट्टी के बीच रनों की बौछार देखने को मिल जाए तो हैरानी नहीं होगी। कुल मिलाकर 170 प्लस का स्कोर देखने की उम्मीद है। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले दिखा चुके हैं कि यह स्कोर भी कतई सुरक्षित नहीं रहा है। जयपुर की पिच दूसरी बैटिंग करने वाली टीम को देखना होगा कैसे खेल दिखाती है।
बांग्लादेश की जमीन पर गाड़ दिया पाकिस्तान का झंडा, सकलैन मुश्ताक के फैसले पर उठे सवाल

2. मौसम का मिजाज-
दिल्ली में इस समय प्रदूषण की समस्या राजस्थान पर भी असर दिखा रही है। लेकिन मामला इतना भी बुरा नहीं है कि मैच को लेकर हंगामा बरपाया जाए।
मैच 7 बजे शुरू होगा और जयपुर का तापमान दिन में 24 डिग्री और व शाम तक 15 डिग्री का सुहाना होगा जिससे कीवी संतुष्ट ही होंगे। उमस भी केवल 21 प्रतिशत होगी और ओस का प्रभाव काफी कम रहेगा।

आईपीएल मैचों के दौरान जयपुर के टी20 रिकॉर्ड
यहां कुल 47 मैच खेले गए हैं जबकि पहले बैटिंग करने वाली टीम के हिस्से में 15 जीतें आई हैं। दूसरी बार बैटिंग करने वाले यहां भी सिकंदर रहते हैं जिन्होंने 32 मुकाबले जीते हैं। औसत स्कोर 15 है और सर्वोच्च स्कोर 1 विकेट खोकर 197 रन है जो राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2008 में बनाया था।
यहां पर निम्नतम स्कोर 92 है जब मुंबई इंडियंस की टीम 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऑल आउट हो गई थी।

मैच पर भविष्वाणी-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबला नजदीकी होने के आसार हैं। दोनों टीमों ने आपस में 17 मैच खेले जिनमें एक दूसरे को 8-8 जीत मिली जबकि एक मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हो गया। लेकिन भारत को अपने घर में फायदा मिलने का इतिहास रहा है और इस बार भी मामला अलग नहीं होगा। कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना खेल रही टीम इंडिया के सामने इस बार केन विलियमसन नहीं होंगे जिन्होंने टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए टी20 से आराम लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
