Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा पाकिस्तान की 16 जीतों का सिलसिला, नॉकआउट में नहीं टिक पाता पाक

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ जगह बना ली है। यह भारत-पाकिस्तान जैसा हाईप्रोफाइनल फाइनल तो नहीं होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी बढ़िया प्रतिद्वंदता पाई जाती है।

ऑस्ट्रलिया की टीम पर कोई भाव लगाने को तैयार नहीं था, पर अब कंगारूओं ने दिखा दिया है कि उनको कमतर मानना एक भूल ही थी। ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में पाकिस्तान का जबरदस्त जीत का सिलसिला भी रोक दिया है। पाकिस्तान की टीम यूएई में लगातार 16 मैच जीत चुकी थी। यह जीत का सिलसिला साल 2016 से शुरू हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को तुक्के में नहीं जीता है। उनका पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कमाल का रिकॉर्ड रहा है। कंगारूओं ने पाकिस्तान को विश्व कप में 10वीं बार हराया है। केवल भारत ही उनसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा पाया है। भारत ने पाक को इस प्लेटफॉर्म पर 12 बार हराया है।

नॉकआउट मैचों में तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हमेशा हराया है। यह आईसीसी के नॉक आउट मैचों में पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की पांचवी जीत थी।

सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए धमाकेदार पारी खेली और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए पर्याप्त स्कोर था। रिजवान ने 67 और फखर जमान ने 55 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान बाबर आजम 39 रनों का योदगान दे पाए।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 49 रन ओपनिंग में बनाए। निचले मध्य क्रम से मार्कस स्टोइनिस ने 40 रनों का योगदान दिया जबकि मैथ्यू वेड 17 गेंदों पर 41 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच साबित हुए।

Story first published: Friday, November 12, 2021, 11:59 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+