जानिए कौन है IPL के इतिहास का सबसे सफल, किफायती गेंदबाज, किसने ली सबसे ज्यादा हैट्रिक, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की आज से शुरुआत हो रही है, दुनियाभर के बेहतरीन खिलाड़ी आज से शुरू हो रहे आईपीएल में अपना दमखम दिखाएंगे। पिछले 13 सालों में आईपीएल में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं। टी-20 क्रिकेट को मुख्य रूप से बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन कई गेंदबाजों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर मैच के रुख को पलट दिया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 122 मैचों में सर्वाधिक 170 विकेट अपने नाम किए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज
हालांकि लसिथ मलिंगा का नाम हर किसी को पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज कौन हैं। मलिंगा के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम आता है जिन्होंने 150 मैचों में 160 विकेट हासिल किए हैं। जबकि पीयूष चावला तीसरे पायदान पर हैं और उन्होंने 164 मैचों में 156 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल के टॉप 10 गेंदबाजों की बात करें तो सात गेंदबाज भारतीय हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक विकेट हासिल किए हैं। ड्वेन ब्रावो ने 140 मैच में 153 विकेट, हरभजन सिंह ने 160 मैच में 150 विकेट, अश्विन ने 154 मैच में 138 विकेट, भुवनेश्वर कुमार ने 121 मैच में 136 विकेट, सुनील नरेन ने 120 मैच में 127 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 99 मैच में 121 विकेट, उमेश यादव ने 121 मैच में 119 विकेट हासिल किए हैं।

मैच में सबसे अधिक विकेट और हैट्रिक
आईपीएल में हैट्रिक की बात करें तो अभी तक 19 बार आईपीएल में गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है। सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है। उन्होंने तीन बार आईपीएल में हैट्रिक ली है, जबकि युवराज सिंह ने 2 बार हैट्रिक अपने नाम की है। एक मैच में सर्वाधिक बार 4 विकेट हासिल करने की बात करें तो सुनील नरेन ने 7 बार और लसिथ मलिंगा ने 7 बार एक मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कैगिसो रबाडा, लक्ष्मीपति बालाजी ने 4-4 बार यह कारनामा किया है।

सबसे किफायती गेंदबाज
आईपीएल में सबसे किफायती गेंदबाजों की बात करें तो राशिद खान पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 62 मैचों में 246 ओवर में 6.24 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। जबकि दूसरे पायदान पर अनिल कुंबले का नाम आता है, उन्होंने 42 मैचों में 160.5 ओवर में 6.57 के औसत से रन खर्च किए हैं। मुरलीधरन ने 66 मैचों में 254 ओवर में 6.67, सुनील नरेन ने 120 मैचों में 464.1 ओवर में 6.77, डेनियल विटोरी ने 34 मैचों में 129.3 ओवर में 6.78, अश्विन ने 154 मैचों में 538.2 ओवर में 6.87, वॉशिंगटन सुंदर ने 36 मैचों में 109 ओवर में 6.87, डेल स्टेन ने 95 मैचों में 362.4 ओवर में 6.91, जॉन बोथा ने 34 मैचों में 115.4 ओवर में 6.91 और राहुल शर्मा ने 44 मैचों में 154.4 ओवर में 7.02 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।

एक मैच में सर्वाधिक विकेट
अभी तक के आईपीएल के इतिहास में सबसे अच्छी गेंदबाजी की बात करें तो अल्जारी जोसेफ पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हु 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। उसके बाद सोहेल तनवीर 6/14, एडम जैंपा 6/19, अनिल कुंबले 5/5, इशांत शर्मा 5/12, लसिथ मलिंगा 5/13, अंकित राजपूत 5/14, रवींद्र जडेजा 5/16, जेम्स फॉकनर 5/16, एंड्रयू टाई 5/17 हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
