रियो डी जेनेरियो। भारत के लिए ओलंपिक में आज की शुरुआत भी निराश कर देने वाली खबर से हुई है। 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के महिला वर्ग में भारत की हीना सिधु से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं। 380 के स्कोर के साथ वह 14वें स्थान पर रहीं। रियो 2016 ओलंपिक : 7 अगस्त 2016 को होने वाले भारतीय एथलीटों के मुकाबलों के समय का पूरा विवरण
UPDATE: #RioOlympics2016 Indian shooter Heena Sidhu fails to qualify for the final of women's 10m air pistol, Finishes 14th with 380 points.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
दुनिया की पूर्व नंबर 1 शूटर रह चुकीं हीना रियो ओलंपिक 2016 से शूटिंग में बाहर होने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी हैं। आज खेले गए इस मुकाबले में वह 14वें स्थान पर रहीं।
मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं हीना ने एशिया रियो 2016 ओलंपिक क्वॉलीफायर्स में गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन वह अपने विरोधियों के सामने आज निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रहीं, जिसका खामियाजा हार के रूप में सामने आया।