Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक शहर में दो लीजेंड- मैनचेस्टर में कोहली और रोनाल्डो की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

नई दिल्लीः मैनचेस्टर शहर इस समय खिला हुआ है क्योंकि दुनिया के दो सबसे बड़े खेल सुपरस्टार - विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस अंग्रेजी शहर में हैं। कोहली शनिवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अगुवाई करेंगे, वहीं रोनाल्डो के मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए दूसरा डेब्यू मैच खेलने की संभावनाएं हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में न्यूकैसल यूनाइटेड से भिड़ेगी।

इस बात को हाईलाइट्स करते हुए लंकाशायर क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर लोगों का उत्साह बढ़ाया और उनसे पूछा कि क्या वे ओल्ड ट्रैफर्ड में विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक साथ ट्रेनिंग करते हुए देखना चाहते हैं। विशेष रूप से ये दो प्रतिष्ठित मैदान एक-दूसरे के करीब स्थित हैं और प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोनाल्डो के स्वागत की जोरदार जयकार इंग्लैंड और भारत के बीच 5 वें टेस्ट के दूसरे दिन सुनाई देगी।

लंकाशायर क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, " क्या एक संयुक्त ट्रेनिंग सेशन की कल्पना करें?"

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पोस्ट का जवाब दिया और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने भी।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने लिखा- एक शहर, दो दिग्गज

https://hindi.mykhel.com/cricket/rashid-khan-step-down-captaincy-of-afghanistan-expressed-displeasure-over-t20-world-cup-team-select-056353.html

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने लिखा- दो अलग खेल, दो सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी

कोहली ने अक्सर रोनाल्डो के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा है कि पुर्तगाल के स्टार का आत्मविश्वास और दृढ़ विश्वास उनके लिए एक प्रेरणा है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस महीने की शुरुआत में विश्व कप क्वालीफायर टीम से पुर्तगाल से रिलीज होने के बाद उम्मीद से पहले मैनचेस्टर पहुंचे। रोनाल्डो जुवेंटस से यूनाइटेड में शामिल हुए।।

यह देखा जाना बाकी है कि क्या रोनाल्डो शनिवार को यूनाइटेड के लिए अपना दूसरा डेब्यू कर पाएंगे। उन्होंने मैनचेस्टर पहुंचने के बाद अनिवार्य क्वारेंटाइन को पूरा करने के बाद केवल 7 सितंबर को ट्रेनिंग में प्रवेश किया। अगर वह शनिवार को ऐसा नहीं करते हैं, तो सुपरस्टार के 14 सितंबर को यंग बॉयज के खिलाफ चैंपियंस लीग के पहले मैच में खेलने की उम्मीद है।

Story first published: Friday, September 10, 2021, 9:18 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+