Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेटी को लेकर फैली खबरों पर शाहिद अफरीदी को आया गुस्सा, अफवाहों पर दी ये हिदायत

नई दिल्लीः शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के मुखर खिलाड़ियों में शामिल हैं और अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। इन दिनों बेहद गुस्से में वे नजर आ रहे हैं और वजह बनी है उनके परिवार को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम। अफरीदी सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से परेशान हैं जिसमें बताया गया है कि उनकी बेटी बीमार है।

दरअसल हुआ यह था कि अफरीदी कुछ दिनों पहले ही लंका प्रीमियर लीग से अचानक वापस पाकिस्तान लौट आए थे और उनके आने का कारण पर्सनल था। तब से ही कयास लग रहे थे कि इसके पीछे वजह बेटी की बीमारी है।

2 दिसंबर को अफरीदी वापस तो आ गए लेकिन उन्होंने लौटने की वजह विस्तार से नहीं बताई। केवल यही बताया गया कि निजी तौर पर बेहद जरूरी काम से वे लौट रहे हैं।

इसके बाद पिछले हफ्ते ही अफरीदी की बेटी का हॉस्टिपल में लेटे हुए फोटो शेयर किया गया था। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हुआ जिसमें अफरीदी भी खड़े थे। कुछ दिनों तक तो अफरीदी ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी लेकिन अब उन्होंने बात की है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो टीवी के हवाले से बात कही गई है कि अफरीदी ने सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों को अधिक जिम्मेदारी बरतने की सलाह दी है। खासकर झूठी खबरों से अफरीदी आहत दिखें और उन्होंने कहा कि वो ऐसी झूठी खबरें ना फैलाएं क्योंकि उनकी बेटी बिल्कुल ठीक है और वह बीमार नहीं है जैसा की खबरों में प्रचारित किया जा रहा है।

इससे पहले पिछले हफ्ते ही इंस्ट्राग्राम पर अफरीदी ने बेटी के जन्मदिन पर एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें लिखा था- 'हैप्पी बर्थ डे मेरी प्यारी बेटी। अल्लाह का शुक्रिया।"

शाहिद अफरीदी एक रूढ़िवादी परिवारिक ढांचे के मुखिया हैं और वे अपनी बेटियों को लेकर अधिक मुखर नहीं हैं। उनके बारे में वे कम बातें करते हैं और बेहद ही कम उनकी बेटियों की फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं। इसके अलावा उनकी बेटियां रहन-सहन में भी एक परंपरागत तौर तरीकों में ही रहती हैं। यहां आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी पांच बेटियों के पिता हैं। लंका प्रीमियर लीग में अफरीदी जाफना स्टेलिंयस के खिलाफ खेल रहे थे।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 12:16 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+